SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE Board Exam 2027: क्या आपके स्कूल रिकॉर्ड में सही हैं ये 5 डिटेल्स? सीबीएसई ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस

साल 2027 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र तुरंत अपनी 5 खास डिटेल्स चेक कर लें. जरा सी लापरवाही या एडमिट कार्ड में गलती भविष्य में बड़ी परेशानी बन सकती है, क्योंकि बाद में सुधार का मौका मिलना मुश्किल हो जाता है.

Written By Simran Singh
Published: Oct 27, 2026, 10:35 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 11:33 AM IST
Join

CBSE Board Exam 2027: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी कर सकता है. एग्जाम शेड्यूल से ठीक पहले बोर्ड ने छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी अलर्ट जारी किया है. सीबीएसई ने 10वीं-12वीं के छात्रों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज व्यक्तिगत जानकारी और चुने गए विषयों की तुरंत जांच कर लें. 

अगर नाम, जन्मतिथि या विषयों में कोई स्पेलिंग मिस्टेक या गलती है, तो उसे समय रहते सुधारा जा सके जिससे बाद में एडमिट कार्ड आने पर किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्या आपके स्कूल रिकॉर्ड में सही हैं ये 5 डिटेल्स?

CBSE के लेटेस्ट गाइडलाइंस के मुताबिक, कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों का वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपने स्कूल रिकॉर्ड में दर्ज विवरणों की अच्छी तरह जांच कर लें. अगर स्कूल रिकॉर्ड में छात्र से संबंधित कोई भी जानकारी गलत पाई जाती है, तो उन्हें बाद में एडमिट कार्ड जारी होने या मार्कशीट मिलने के समय बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

छात्र इन डिटेल्स की जरूर जांच करें

  1. छात्र का पूरा नाम और सरनेम- इसमें अपने नाम और सरनेम की स्पेलिंग की जांच कर लें.
  2. जन्म तिथि- देख लें कि ये अन्य दस्तावेज और स्कूल रिकॉर्ड के हिसाब से सही है.
  3. माता-पिता का नाम- इसमें नाम और सरनेम की स्पेलिंग की जांच कर लें.
  4. बोर्ड परीक्षा के लिए चुने गए विषय- आपने जो सब्जेक्ट चुने हैं वो ही शामिल हैं या कोई और तो नहीं है.
  5. अन्य डिटेल्स- जेंडर/कैटेगरी/पता जैसी जानकारियां भी जरूर चेक कर लें.

गलती मिलने पर छात्र और अभिभावक क्या करें? 

अगर स्कूल रिकॉर्ड और दस्तावेजों में फर्क नजर आ रहा है, किसी तरह की गलती नजर आती है तो ऐसी स्थिति में तुरंत स्कूल से संपर्क करें और स्कूल प्रशासन को इसके बारे में बताएं. अगर स्कूल में जमा दस्तावेज, मौजूदा डॉक्यूमेंट से अलग हैं तो तुरंत स्कूल में जरूरी दस्तावेज जमा करें. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो बोर्ड परीक्षा से जुड़ी अपडेट और अन्य जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जा सकते हैं.

जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड ये पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों और मार्कशीट में बिल्कुल सटीक जानकारी होनी चाहिए. सीबीएसई की ये वेरिफिकेशन प्रक्रिया कई चरणों से होकर गुजरती है, जिसमें स्कूल स्तर पर रजिस्ट्रेशन, शुरुआती डेटा एंट्री, और कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट आदि बोर्ड को भेजना शामिल है. इसके बाद ही परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- सरकार बांट रही है स्कूलों के बच्चों को 12000 रुपये! बस पास करनी होगी NMMSS चयन परीक्षा, स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल्स यहां

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES