SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CBSE 10th-12th Time Table 2027: जल्द बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल होने वाला है जारी, डेटशीट डाउनलोड से लेकर नई गाइडलाइन यहां देखें

CBSE 10th-12th Timetable 2027: सीबीएसई के 10वीं और 12वीं छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी होने का इंतजार है. जल्द ही बोर्ड की ओर से टाइम-टेबल जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे डेटशीट को डाउनलोड कर सकते हैं?

Written By Simran Singh
Published: Oct 30, 2026, 11:17 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 12:24 PM IST
Join

CBSE 10th-12th Timetable 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से हर साल बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाता है. कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के टाइम टेबल जारी होने का इंतजार है. प्रैक्टिकल से लेकर थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन कब से होगा? कब तक बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी की जाएगी? 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें क्या है? कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए कब से बोर्ड एग्जाम शुरू होंगे? इन सभी सवालों के जवाब देने के साथ ही आइए जानते हैं कि जारी होने के बाद कैसे और कहां से डेटशीट को डाउनलोड कर सकेंगे?

पिछले साल 2026 की बोर्ड परीक्षा की डेट शीट को सितंबर में ही जारी कर दिया गया था, जिसके चलते छात्रों के बीच सब्र का बांध टूट रहा है और वो जल्द से जल्द सीबीएसई से बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित करने की मांग कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि जल्द कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान सीबीएसई की ओर से किया जा सकता है.

सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं कब से शुरू हो सकती हैं?

किसी भी समय सीबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की जा सकती है. बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल cbse.gov.in पर कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2027 जल्द जारी किया जाएगा. उम्मीद है कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी से मार्च 2027 के बीच किया जा सकता है. पिछले साल 17 फरवरी 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुई थीं.

कब से होगी 12वीं की परीक्षाएं?

सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान भी जल्द किया जाएगा. संभावना है कि फरवरी, मार्च और अप्रैल 2027 के महीनों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अलग-अलग स्ट्रीम के छात्रों के लिए की जाएंगी. हालांकि, अभी तक सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. 

सीबीएसई 10वीं-12वीं की डेट शीट कैसे करें डाउनलोड?

सीबीएसई की ओर से आधिकारिक तौर पर जब कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट को जारी कर दिया जाएगा, तो इसे आप आसान स्टेप्स फॉलो करके डाउनलोड कर सकेंगे. निम्नलिखित तरीके को अपनाकर कक्षा 10वीं-12वीं की डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'एग्जामिनेशन-सर्कुलर्स' या 'लेटेस्ट-नोटिस' सेक्शन शो होगा, उस पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 से संबंधित नोटिफिकेशन को सर्च करें.
  4. यहां पर आधिकारिक PDF शो होगा, उसमें अपनी कक्षा के लिंक पर क्लिक करें.
  5. कक्षा 10वीं की डेटशीट और कक्षा 12वीं की डेटशीट का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें.
  6. इस तरह से डेटशीट की पीडीए डाउनलोड कर पाएंगे और एग्जाम का पूरा टाइम टेबल पता चलेगा.

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्याम से कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के छात्र डेटशीट डाउनलोड करके डेट शीट में अपने विषय का नाम, परीक्षा की तारीख, विषय कोड और परीक्षा का समय देख सकेंगे. इसे जानने के साथ ही वो अपना स्टडी प्लान तैयार कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें- CBSE Board Exam 2027: क्या आपके स्कूल रिकॉर्ड में सही हैं ये 5 डिटेल्स? सीबीएसई ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES