SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

CAT Admit Card 2026 (OUT Soon): आज किसी भी समय जारी हो सकता है कैट का एडमिट कार्ड, ऐसे कर पाएंगे हॉल टिकट डाउनलोड

CAT Admit Card 2026 (OUT Soon): आज यानी 6 नवंबर 2026 को किसी भी समय कैट का एडमिट कार्ड जारी हो सकता है. एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आसान लिंक के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

Written By Simran Singh
Published: Nov 06, 2026, 11:35 AM IST | Updated: Nov 06, 2026, 12:22 PM IST
Join

CAT Admit Card 2026 (OUT Soon): आज यानी 6 नवंबर 2026 को IIM इंदौर द्वारा कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) का आयोजन किया जा सकता है. मैनेजमेट कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाले कैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर CAT 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 

हाल ही में, IIM इंदौर ने 4 नवंबर 2026 को एक नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें उन्होंने CAT एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की पुष्टि की है. हालांकि, कैट एडमिट कार्ड को किस समय जारी किया जा सकता है? इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

किसी भी समय जारी हो सकता है कैट एडमिट कार्ड

IIM इंदौर के कैट परीक्षा पोर्टल iimcat.ac.in पर किसी भी समय CAT 2026 हॉल टिकट को जारी किया जा सकता है. आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का एक्टिव लिंक भी साझा किया जाएगा, जिस पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स सीधा हॉल टिकट देख पाएंगे. 29 नवंबर 2026 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी.

कैट एडमिट कार्ड पर क्या-क्या डिटेल्स होंगी?

CAT एडमिट कार्ड जारी होने पिछले 3 साल के ट्रेंड 

CAT ईयरतिथिसमय
CAT 202512 नवंबर, 2025दोपहर 12:00 बजे के आसपास
CAT 20245 नवंबर, 2024शाम 6:30 बजे के आसपास
CAT 20237 नवंबर, 2023शाम 5:00 बजे के आसपास

कैसे डाउनलोड करें कैट 2026 एडमिट कार्ड?

  1. सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर 'रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन' टैब पर क्लिक करें.
  3. इसके बाद अपनी अपनी यूनीक यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करें.
  4. उस पर क्लिक करने के बाद 'एडमिट कार्ड' सर्च करें और उस पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद हॉल टिकट का PDF शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें.
  6. स्क्रीन पर कैट परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा.
  7. हॉल टिकट को यहां से डाउनलोड कर लें या उसका प्रिंट आउट निकाल लें. 

CAT 2026 Admit Card Download Direct Link

ये भी पढ़ें- CA Foundation Result 2026 OUT: ICAI के डायरेक्ट लिंक से चेक करें स्कोरकार्ड, यहां देखें 3 टॉपर के नाम और अंक

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES