App

Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली भर्तियां, बिना एग्जाम-इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा सेलेक्शन!

Canara Bank Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवाओं के लिए गुड न्यूज हैं. केनरा बैंक में 3500 पदों पर भर्ती का ऐलान किया गया है. आइए योग्यता से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक सब कुछ जानते हैं.

Canara Bank Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली भर्तियां, बिना एग्जाम-इंटरव्यू के डायरेक्ट होगा सेलेक्शन!

Canara Bank Recruitment 2026: अगर आपसे कहा जाए कि बिना किसी परीक्षा और इंटरव्यू के सरकारी बैंक में काम करने का मौका मिलेगा, तो क्या आप यकीन करेंगे? अगर नहीं, तो आपको इस पर भरोसा करना होगा. दरअसल, केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3,500 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है. युवाओं को ट्रेनिंग और स्टाइपेंड के साथ अप्रेंटिसशिप का बेहतरीन अवसर दिया जा रहा है.

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, केनरा बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 1 अक्टूबर 2026 से एक्टिव कर दिया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 तय की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

केनरा बैंक में अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना जरूरी है. आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 20 साल से कम होनी चाहिए. जबकि, अधिकतम उम्र 28 साल तक होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी जाएगी. 1 सितंबर 2026 के अनुसार आयु की गणना की जाएगी.

कितनी देनी होगी आवेदन फीस?

नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रति आवेदन फीस का भुगतान करना होगा. हालांकि, आराक्षित वर्ग जैसे- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी आदि वर्ग के उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना होगा. उनके लिए आवेदन फीस बिल्कुल फ्री है. 

कैसे और कहां से करें अप्लाई?

आवेदन करने से पहले योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को nats.education.gov.in पोर्टल पर जाना होगा. यहां पर पहले खुद को रजिस्टर कर लें. इसके बाद केनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र जमा करें. 

इसके लिए केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाए. होमपेज पर करियर सेक्शन शो होगा. वहां पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस 2026 भर्ती का लिंक शो होगा उस पर क्लिक करें. आवेदन पत्र पर सभी मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें. फॉर्म को सबमिट करने से पहले डॉक्यूमेंट जमा कर दें. आवेदन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें. इसके बाद कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट निकाल लें.

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

केनरा बैंक के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों का चयन बिना भर्ती परीक्षा और इंटरव्यू के किया जाएगा. योग्यता के आधार पर नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे. चयनित उम्मीदवारों को करीब 12 महीने की अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जाएगा. अप्रेंटिस के लिए नियुक्त उम्मीदवारों को हर महीने 16,650 रुपये स्टाइपेंड दिया दाएगा. भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More