App

GATE 2027 Registration: गुड न्यूज! रजिस्ट्रेशन की तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ी, अब बिना लेट फीस के ऐसे कर सकेंगे आवेदन

GATE 2027 Registration Deadline Extended: आईआईटी मद्रास ने गेट 2027 रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास अभी भी बिना देरी के फीस भरने के साथ आवेदन करने का मौका है.

GATE 2027 Registration: गुड न्यूज! रजिस्ट्रेशन की तारीख 5 अक्टूबर तक बढ़ी, अब बिना लेट फीस के ऐसे कर सकेंगे आवेदन

GATE 2027 Registration Deadline Extended: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. अभी तक जिस भी इच्छुक उम्मीदवार ने फरवरी 2027 में होने वाली गेट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास और दिनों का मौका है. बिना लेट फीस भुगतान के उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की ओर से रजिस्ट्रेशन के लिए अधिक दिनों का समय दिया गया है. छात्रों की मांग को पूरा करते हुए गेट 2027 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की डेट आगे बढ़ाई गई है. 

कब तक गेट 2027 रजिस्ट्रेशन मौका?

देश के टॉप संस्थानों से मास्टर्स या पीएचडी करने का सपना देखने वाले और सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को गेट 2027 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा. 5 अक्टूबर 2026 तक स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अपनाने का मौका दिया जा रहा है. इस तारीख तक बिना लेट फीस के गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं.

आखिरी तारीख के बाद देनी होगी लेट फीस

आईआईटी मद्रास की ओर से आखिरी तारीख बढ़ाने के नोटिफिकेशन को जारी करने के साथ ये भी साफ कर दिया जा चुका है कि जो उम्मीदवार तय तारीख यानी 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन वहीं करेगा, उस छात्र को बाद में फिर लेट फीस के साथ आवेदन करना होगा. छात्रों को बाद में लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करना होगा.

कब तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो?

आईआईटी मद्रास के अपडेट के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर करेक्शन विंडो भी खुली रहेगी. अगर फॉर्म में किसी तरह की गलती जैसे- नाम, जन्मतिथि, एड्रेस आदि, तो उसे सुधारने के लिए करेक्शन विंडो के जरिए मौका मिलेगा. 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी. 

गेट 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं.
  2. वैलिड ईमेल, फोन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर रजिस्ट्रेशन कर लें.
  3. इसके बाद GOAP एनरोलमेंट नंबर के जरिए लॉगिन कर लें.
  4. स्क्रीन पर आवेदन पत्र शो होगा उसमें मांगी जा रही डिटेल्स को दर्ज करें.
  5. फॉर्म भरने के बाद मांगे जा रहे डॉक्यूमेंट को भी सबमिट कर दें.
  6. इसके बाद आवेदन पत्र का रिव्यू कर लें और सबमिट कर दें.
  7. आखिर में कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें.

कब होगी GATE 2027 की परीक्षा?

आईआईटी मद्रास के अनुसार गेट परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी, 7 फरवरी, 13 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी और 21 फरवरी 2027 को होगी. इस एग्जाम में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को लास्ट डेट से पहले आवेदन करना होगा. गेट 2027 की आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर एग्जाम से लेकर अन्य डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More