SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बिहार शिक्षक भर्ती: 33,320 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, कौन कर सकता है आवेदन और कब होगी परीक्षा?

Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार शिक्षक भर्ती के तहत अगर अभी तक आवेदन नहीं किया है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए और ज्यादा दिनों का मौका मिल रहा है.

Written By Simran Singh
Published: Oct 28, 2026, 06:51 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 07:23 AM IST
Join

Bihar Teacher Recruitment 2026: जहां एक तरफ पटना हाई कोर्ट ने शिक्षक भर्ती में अनुभव के आधार पर अतिरिक्त अंक देने की मांग को खारिज कर दिया है, जिससे सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर के तौर पर काम करने वाले उम्मीदवारों को निराशा हाथ लगी है. कोर्ट ने सुनवाई के द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में हर साल के अनुभव पर 5 अंक और अधिकतम 25 अंक तक वेटेज देने की मांगों पर असहमति जताई है. वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से शिक्षक भर्ती अभियान के तहत उम्मीदवारों को गुड न्यूज दी गई है. 

बीपीएससी की ओर से बिहार शिक्षक भर्ती 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव कर, उसे और दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है. ऐसे में वो उम्मीदवार जो किसी न किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए या आवेदन के अंतिम दिन तक फॉर्म भरने से चूक गए, तो उनके लिए ये एक अच्छी खबर हो सकती है.

अब कब तक कर सकते हैं आवेदन?

बिहार लोक सेवा आयोग ने स्कूल शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत आवेदन फॉर्म जारी कर रखे हैं. कुल 33,320 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब 3 नवंबर 2026 तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं, जबकि शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 2 नवंबर 2026 है. आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर आवेदन पत्र उपलब्ध है और इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाना होगा.

बिहार शिक्षक भर्ती के तहत कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर TRE 4.0 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक सर्च करें और फिर उस पर क्लिक करें.
  3. वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म दिखेगा और उसमें सभी डिटेल्स को दर्ज करें.
  4. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद फीस का भुगतान करें और एक बार सभी डिटेल्स चेक करें.
  5. लास्ट में फॉर्म जमा कर दें और कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकाल लें.

कब होगी परीक्षा?

बिहार लोक सेवा आयोग के आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षकों के लिए 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल शिक्षकों के लिए 439 पद की घोषाएं शामिल किए गए. पहले 32,388 रिक्तियों में भर्ती होनी थी फिर बाद में कुल पदों की संख्या बढ़कर 33,320 कर दी गई. परीक्षा की तारीख को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो भर्ती प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- भारत सरकार की बिजली कंपनी में डिप्टी मैनेजर का मौका, careers.ntpc.co.in पर आवेदन फॉर्म जारी

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES