GIG Workers Vacancies: अक्टूबर-नवंबर का महीना त्योहारों की उमंग लेकर आ रहा है. इस दौरान ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदारों की भारी भीड़ और 10 मिनट की क्विक-डेलीवरी की मांग को देखते हुए देश में नौकरियों की बंपर बहार आ गई है. फेस्टिव सीजन की बिक्री को संभालने के लिए अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, जेप्टो और स्विगी जैसी दिग्गज कंपनियों में 4 लाख से अधिक गिग और सीजनल वैकेंसी तैयार हो चुकी हैं.
अकेले अमेजन और फ्लिपकार्ट 1-1 लाख से ज्यादा सीजनल कर्मचारियों को ऑनबोर्ड कर रहे हैं. अगर आप भी इस त्योहारी सीजन में पार्ट-टाइम काम करके हर महीने 30,000 से 50,000 रुपये तक कमाना चाहते हैं, तो आइए आवेदन की प्रक्रिया जानते हैं.
अमेजन इंडिया की आधिकारिक घोषणा के अनुसार डिलीवरी और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में विस्तार करते हुए कंपनी की ओर से 1 लाख से ज्यादा सीजनल नौकरियां दी जा रही है. दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे जैसे शहरों में गिग वर्कर्स की वैकेंसी निकली है.
फ्लिपकार्ट की ओर से भी अपने अलग-अलग हब जैसे- सप्लाई चेन, सॉर्टिंग सेंटर्स, वेयरहाउस आदि के लिए 1 लाख से अधिक वैकेंसी निकाली है. ऐसे में गिग वर्कर्स के लिए नौकरियों के शानदार अवसर हैं.
फ्लिपकार्ट और अमेजन के अलावा मीशो, स्नैपडील समेत ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए भी वर्कर्स की डिमांड है. त्योहारी सीजन के तहत यहां भी बड़े पैमाने पर गिग वर्कर्स को रखा जा रहा है.
सिर्फ गिग वर्कर्स के लिए भर्तियां नहीं है बल्कि बैकएंड पर काम करने वाले कर्मचारियों की भी मांग की जा रही है. ऐसे कर्मचारी जो वेयरहाउस ऑपरेशन्स में सामानों की पैकिंग करे, स्कैनिंग से लेकर लेबलिंग जैसे काम को संभाले. इसके अलावा स्कूटी या बाइक से ग्राहकों तक सामान पहुंचाना. इसके अलावा कस्टमर्स से फोन या मैसेज के जरिए संपर्क करना. सपोर्ट सिस्टम के तहत काम करने वाले कर्मचारियों की भी डिमांड काफी ज्यादा है.
त्योहारी सीजन में एक सबसे बड़ा फायदा ये रहेगा कि कर्मचारियों को अन्य दिनों की तुलना में एक्स्ट्रा कमाई का मौका मिल सकेगा. ऐसे लोग जो पार्ट-टाइम काम करके कमाई करना चाहते हैं वो गिग वर्कर या डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं. फेस्टिवल सीजन के दौरान फिक्स पे के अलावा बोनस भी मिलेगा. अगर ओवरटाइम करेंगे तो उससे भी अच्छी खासी कमाई हो सकती है. हर महीने 25000 रुपये से 50000 रुपये तक कमा सकते हैं. कुछ खास दिनों में दिया गया टारगेट अगर 100% तक पूरा कर लिया जाए तो उनको स्पेशल फेस्टिव बोनस का लाभ मिल सकेगा.
नौकरी पर रखने के नाम पर कई तरह के फ्रॉड भी किए जाते हैं. ऐसे में सलाह दी जाती है कि आप किसी तरह की धोखाधड़ी से बचें. अमेजन में पार्ट टाइम नौकरी के लिए 'Amazon Flex India Official Portal' पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अगर ग्राहक सपोर्ट विभाग में काम करना है तो उसके लिए 'Amazon India Jobs Official Link' पर क्लिक कर आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अगर फ्लिपकार्ट के साथ काम करना चाहते हैं तो उसके सप्लाई चेन या वेयरहाउस में नौकरी के लिए Flipkart Jobs Apply Link पर क्लिक करें.