Google का बड़ा कदम: स्कूल में छात्रों के लिए बैन किया AI, स्कूलों से छिना गूगल सर्च का एक्सेस
Google Search and AI Banned: स्कूलों में छात्रों के लिए एआई को बैन करने के बाद गूगल की ओर से घोषणा की गई है कि K-12 छात्रों के अकाउंट के लिए गूगल सर्च जैसी सुविधा को भी बंद कर दिया जाएगा.
Google Search and AI Banned: समय के साथ डिजिटल दुनिया में बदलाव हो रहा है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुविधाओं का लाभ लगभग हर क्षेत्र में उठाया जा रहा है. शिक्षा के क्षेत्र में भी किताबी पढ़ाई, तकनीकी सहारे के साथ होती जा रही है. ब्लैक बोर्ड से अब मॉर्डन क्लासेस होती जा रही हैं. हालांकि, विभिन्न स्टडी में ऐसे खुलासे भी किए गए हैं कि बच्चों की मानसिक स्थिति पर स्मार्टफोन का इस्तेमाल बुरा प्रभाव डाल रहा है. यहां तक कि एआई का इस्तेमाल हद से ज्यादा करना छात्रों के लिए सही नहीं है.
इसी दिशा में कुछ स्कूल हैं जो धीरे-धीरे एआई का ऑप्शन खत्म कर रहे हैं. छात्रों के लिए एआई पर बैन लगाना, शायद स्कूलों के लिए भी अब समस्या खड़ा कर सकता है.
छात्रों के लिए गूगल सर्च बैन
दरअसल, गूगल की ओर से फैसला लिया गया है कि अब क्लासरूम में जब तक स्कूल प्रशासन AI टूल्स को मंजूरी नहीं देता, तब तक छात्रों के अकाउंट्स पर गूगल सर्च तक की सुविधा बंद रहेगी. गूगल की ओर से यह भी साफ किया गया है कि क्लासरूम में गूगल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को सर्च इंजन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
पहले स्कूल को देनी होगी अनुमति
दिग्गज कंपनी गूगल की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन स्कूलों के सिस्टम में छात्रों के लिए एआई को बैन किया गया है, उनके लिए AI टूल का ऑप्शन नहीं होगा. संगठन ने कक्षाओं और स्कूलों के लिए कई नए AI प्रोडक्ट के साथ-साथ शिक्षकों और स्कूलों के लिए उन AI टूल के यूज को सीमित या प्रतिबंधित करने के अधिक तरीकों की भी घोषणा की है.
गूगल सर्च का एक्सेस नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूलों में छात्रों के लिए एआई बैन करने की यह प्रथा अब स्कूल प्रशासकों के लिए डिफ़ॉल्ट विकल्प नहीं होगी और AI टूल से बाहर निकलने (ऑप्ट आउट) का मतलब गूगल सर्च का एक्सेस न हासिल कर पाना होगा. छात्रों के अलावा कई जगह ये स्थिति शिक्षकों के लिए भी लागू होगी.
गूगल सर्च और AI टूल के कंट्रोल में अपडेट
गूगल के शिक्षा उपाध्यक्ष और महाप्रबंधक क्रिस फिलिप्स की ओर से एक ब्लॉगपोस्ट में कहा गया है कि स्कूलों, शिक्षकों, प्रमुख शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं की बात सुनने के बाद वो जेमिनी, जेमिनी नोटबुक, क्लासरूम में जेमिनी और गूगल सर्च के लिए कंट्रोल के अपने दृष्टिकोण को अपडेट कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सैनिक स्कूल में किन बच्चों को मिलता है एडमिशन? AISSEE परीक्षा की तारीख से लेकर आवेदन प्रक्रिया तक, सब डिटेल्स यहां