App

10वीं पास छात्रों की बल्ले-बल्ले! यहां की सरकार देगी 20,000 रुपये, किसे मिलेगा इसका फायदा?

10वीं पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए एक योजना शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें 20000 रुपये तक राशि दी जा सकती है. आइए जानते हैं कि किन 10वीं छात्रों को शिक्षा क्रांति योजना का लाभ मिल सकता है?

10वीं पास छात्रों की बल्ले-बल्ले! यहां की सरकार देगी 20,000 रुपये, किसे मिलेगा इसका फायदा?

अगर हम आपसे कहें कि 10वीं पास करने के बाद सरकार की ओर से आपको 20,000 रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है, तो क्या आप यकीन करेंगे? दरअसल, पंजाब सरकार ने ऐसे छात्रों के लिए एक खास पहल की घोषणा की है, जो 10वीं के बाद टेक्निकल एजुकेशन का ऑप्शन चुनते हैं. इस योजना के तहत पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे पात्र छात्रों को आर्थिक मदद दी जाएगी.

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति पहल के तहत पॉलिटेक्निक छात्रों को चार महीने की इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के दौरान हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा. पात्र छात्रों को कुल 20,000 रुपये तक की सहायता प्राप्त हो सकेगी. हालांकि, इस लाभ के लिए छात्रों को कुछ जरूरी शर्तें भी पूरी करनी होंगी. आइए योजना की पूरी जानकारी, पात्रता और जरूरी शर्तें जानते हैं.

क्या है पंजाब शिक्षा क्रांति योजना?

पंजाब शिक्षा क्रांति राज्य सरकार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और उसे आधुनिक बनाने की एक व्यापक पहल है. इसके तहत शिक्षा की क्वालिटी को बेहतर बनाने के साथ-साथ छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा व्यावहारिक कौशल और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग देने पर जोर दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करना और उनमें उद्यमिता यानी अपना कारोबार शुरू करने की क्षमता विकसित करना भी है. 

10वीं के छात्रों को कब मिलेंगे 20000 रुपये?

पंजाब सरकार की इसी पहल के तहत तकनीकी शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने के लिए पॉलिटेक्निक छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के दौरान आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है. करीब 1,700 पॉलिटेक्निक छात्रों को 20,000 रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी. इस योजना के तहत 4 महीने की अवधि के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा और छात्र बिना एक रुपया खर्च कर मुफ्त में अनुभव हासिल कर सकेंगे. 

पहले महीने 5000 रुपये और ऐसी ही लगातार तीन महीने 5000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा. इस योजना के तहत 6 डिप्लोमा स्ट्रीम के 2024-27 बैच के उन छात्रों को फायदा मिलेगा जो 6वें सेमेस्टर में हैं. इसके लिए कोई पारिवारिक आय सीमा तय नहीं की गई है. हर वर्ग के छात्रों को लाभ मिल सकेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Simran Singh

Simran Singh

सिमरन सिंह को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. उन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई हिमालयन यूनिवर्सिटी से की है. साल 2016 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा. इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक से लेकर डिजिटल मीडिया से जुड़ी रहीं. पिछले 3 साल से News24 में थी और वहां बतौर फीचर लीड कई सेक्शन को संभाला. फिलहाल, Zee News में शिक्षा, रोजगार और करियर सेक्शन संभाल रही हैं.
Read More