SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जिनपिंग की US विजिट पर भारत की नजर क्यों? ट्रेड वॉर थमा तो देश के आईटी और सर्विस सेक्टर को क्या पड़ जाएगा असर

Xi Jinping's US Visit: जिनपिंग की US विजिट पर भारत की भी नजरें लगी हुई हैं. इसकी वजह क्या है. अगर दोनों में सुलह हो गई तो भारत के आईटी और सर्विस सेक्टर पर क्या असर पड़ने वाला है.

Edited By Devinder Kumar
Published: Sep 25, 2026, 04:04 AM IST | Updated: Sep 25, 2026, 04:10 AM IST
Join

Impact of Xi Jinping's US visit on India: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की यूएस यात्रा पर भारत की नजरें भी लगी हुई हैं. असल में अमेरिका भारत के लिए निर्यात का सबसे बड़ा बाज़ार और सबसे बड़ा तकनीकी साझेदार है. वहीं चीन से भारत सबसे ज़्यादा आयात करता है.

ऐसे में ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच समझौते का असर भारत पर भी पड़ेगा. एक तरफ़ जहां नए मौक़े मिल सकते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ कुछ चुनौतियां भी खड़ी होंगी. पहले बात चुनौतियों की. पिछले कुछ सालों के दौरान अमेरिका और दूसरे देशों की बड़ी कंपनियों ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए भारत को एक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में चुना है.

ट्रंप-जिनपिंग वार्ता पर भारत की भी नजर

अमेरिका और चीन के बीच संबंध सुधरने पर इन कंपनियों के बीच चीन छोड़ने की जल्दबाज़ी नहीं रहेगी. इससे भारत में विदेशी निवेश की रफ़्तार धीमी होगी. भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर कमज़ोर होगा. चीन की कंपनियों को अमेरिकी मार्केट में आसान पहुंच मिल जाएगी. इससे भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बाज़ार में चीनी कंपनियों से मुक़ाबला करना होगा.

दूसरी तरफ़ दोनों देशों के बीच व्यापार युद्ध ख़त्म होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी. इससे भारत के IT और सर्विस सेक्टर को फ़ायदा होगा क्योंकि अमेरिकी कंपनियों का खर्च बढ़ेगा.

सेफ रहेगी भारत की सप्लाई चेन

वहीं अमेरिका और चीन के बीच तनाव घटने से दुनिया के बाक़ी देशों की तरह भारत की सप्लाई चेन भी सुरक्षित रहेगी. भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर महत्वपूर्ण पुर्जों और कच्चे माल के लिए चीन पर निर्भर है. इससे भारतीय कंपनियों को राहत मिलेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES