चीनी हसीना के जाल में ऐसे फंसे Nvidia CEO: न कंपनी बची, न परिवार! बिल गेट्स-जेफ बेजोस से भी महंगा पड़ सकता है तलाक
दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग इन दिनों गहरी मुसीबत में फंसे हुए हैं. आरोप है कि चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग ने अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनसे चिप निर्माण की तकनीक के राज उगलवा लिए.
चीन की कथित जासूस एलिस हुआंग ने दुनिया की सबसे बड़ी चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग को अपने हनीट्रैप में फंसाया. चीन के इस जासूसी वाले ट्रैप के बाद अब अमेरिका को ये डर सता रहा है कि क्या चीन ने उसकी चिप तकनीक चुरा ली है. जेनसन हुआंग के हनीट्रैप होने की खबर सामने आने के बाद एनवीडिया ने एक तरफ अपनी जांच बैठाई है लेकिन अब FBI ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है. इस बात की पुष्टि खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने की है.
किन सवालों का जवाब तलाश रही FBI?
आपको यहां ये समझना चाहिए कि FBI किन सवालों के जवाब तलाश रही है:-
पहला सवाल - क्या जेनसन हुआंग के जरिए एनवीडिया की कोई गोपनीय कारोबारी या तकनीकी जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई?
दूसरा सवाल - क्या चीन की जासूस एलिस हुआंग के जरिए कंपनी के अधिकारियों, इंजीनियर्स या अन्य महत्वपूर्ण लोगों तक पहुंच बनाने का प्रयास हुआ?
तीसरा सवाल - क्या एनवीडिया की एडवांस चिप्स को तीसरे देशों के रास्ते चीन भेजने की किसी कोशिश से उनका कोई संबंध था?
क्या कंपनी के किसी गोपनीय दस्तावेज, डिजाइन, प्रोडक्ट रोडमैप या सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी तक पहुंच बनाई गई?
क्या जेनसन हुआंग को कथित विदेशी खुफिया गतिविधि की जानकारी थी या वह खुद इससे अनजान थे?
अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है मामला
ये किसी आम जासूसी की घटना से जुड़े सवाल नहीं हैं, बल्कि ये अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है. ये अमेरिका और चीन के बीच सालों से चल रहे चिप युद्ध का एक अध्याय है. आपको ये समझना चाहिए कि इस चिप के जरिये किसी देश की सैन्य क्षमता कैसे तय होती है.
आज के युग में युद्ध सिर्फ इस बात से नहीं जीती जाती है कि किस देश के पास कितने हथियार हैं. ये भी महत्वपूर्ण होता है कि किस देश के पास उन हथियारों को चलाने वाला बेहतर दिमाग है. आधुनिक युद्ध में यह दिमाग AI और चिप्स से तैयार हो रहा है. अमेरिका इस वक्त इस मामले में सबसे आगे है. अमेरिका के मिसाइल और GPS सिस्टम में पूरी दुनिया के मुकाबले बेहतर सेमीकंडक्टर चिप का प्रयोग होता है. इसी वजह से उसके हथियार भी एडवांस्ड हैं.
चिप तकनीक में यूएस को पीछे छोड़ना चाहता है चीन
चीन किसी भी तरह अमेरिका की चिप तकनीक को हासिल करना चाहता है ताकि वो अमेरिका को इस मामले में टक्कर दे सके. लेकिन अमेरिका, चीन को एडवांस्ड चिप निर्यात पर कड़े नियम लगा रखे है. अमेरिकी कांग्रेस की रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट भी बताती है कि अमेरिका के निर्यात प्रतिबंधों के बाद चीन की AI और रक्षा क्षमताओं पर असर पड़ा है.
अंदेशा है कि अमेरिका के इसी प्रतिबंध को प्रभावित करने के लिए चीन ने अमेरिका की सबसे बड़ी चिप कंपनी के मुखिया को ही हनीट्रैप किया. जेनसन हुआंग चीन के निशाने पर क्यों आए. आपको उसकी एक और वजह जाननी चाहिए. असल में जेनसन सिर्फ एनवीडिया के CEO ही नहीं हैं, बल्कि वो ट्रंप प्रशासन में नीति निर्माण का हिस्सा भी हैं.
जेनसन हुआंग को डॉनल्ड ट्रंप के साइंस एंड टेक्नोलॉजी सलाहकार परिषद का सदस्य भी नियुक्त किया गया था, जो AI और उभरती हुई तकनीकों पर सलाह देती है. इसके अलावा मई 2026 में ट्रंप की चीन यात्रा के दौरान हेनसन उनके प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा भी थे. यानी वो अमेरिकी की चिप नीति को प्रभावित करते हैं.
अमेरिकी एजेंसियों को पहले से था हनीट्रैप का डर
अमेरिकी खूफिया एजेंसियों को जेनसन के हनीट्रैप होने का डर पहले से ही था. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की देखरेख में बनी एक इंटेलिजेंस रिपोर्ट में पहले ही अंदेशा जताया गया था कि चीन की इंटेलिजेंस एजेंसी MSS जेनसन को निशाना बनाने के लिए किसी जासूस को तैयार कर रही है. एक तरफ अमेरिका चीन की जासूसी को लेकर जांच कर रही है. वहीं दूसरी तरफ चीन ने ऐसे सभी आरोपों को खारिज किया है.
ये भी पढ़ें- कैश, कार और न्यूड मॉडल... सोशल मीडिया पर भौकाल काटने वाला 'ईरानी इंस्टा किंग' कैसे पहुंच गया सलाखों के पीछे?
कथित हनीट्रैप में फंसने के बाद एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग चौतरफा फंसे हैं. एक तरफ FBI जांच की तलवार लटक रही है.. तो वहीं दूसरी तरफ उनकी कंपनी को भारी नुकसान हो रहा है. NVIDIA के CEO जेनसन हुआंग से जुड़े कथित जासूसी विवाद के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 4.27 प्रतिशत टूट गए. सिर्फ एक दिन में एनवीडिया को 18 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है.
खुद जेनसन हुआंग को भी दुनिया के टॉप अमीरों की लिस्ट में आठवें स्थान से खिसक कर 10वें स्थान पर आ गए हैं. जेनसन की व्यक्तिगत संपत्ति 63 हजार करोड़ घटकर करीब 14 लाख करोड़ हो गई है.
बात बिगड़ी तो जेनसन को बहुत भारी पड़ेगा तलाक
अमेरिका में एक और चर्चा जोरों पर है. चीनी जासूस के चंगुल में फंसने के बाद जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है. उन्होंने एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को स्वीकार किया है. ऐसे में उनके तलाक की चर्चा हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर जेनसन हुआंग का उनकी पत्नी लोरी हुआंग के साथ तलाक हुआ तो ये दुनिया का सबसे महंगा तलाक होगा.
हुआंग परिवार कैलिफोर्निया में रहता है. यहां 'कम्युनिटी प्रॉपर्टी' के नियम लागू होते हैं. जेनसन और लोरी की शादी 1985 में हुई थी. एनवीडिया की स्थापना 1993 में हुई थी. यानी कंपनी की स्थापना के समय दोनों शादीशुदा थे. कैलिफोर्निया के कानून के अनुसार शादी के बाद अर्जित की गई संपत्ति दोनों में आधी आधी बांटी जाएगी.
सात लाख करोड़ की संपत्ति बीवी को देनी होगी
इस हिसाब से अगर देखा जाए तो जेनसन हुआंग की व्यक्तिगत संपत्ति 14 लाख करोड़ है. अगर अभी तलाक हुआ तो उनकी पत्नी लोरी हुआंग को करीब करीब 7 लाख करोड़ रुपये मिलेंगे. अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का तलाक दुनिया के सबसे महंगे तलाक में से एक है. इस तलाक में मैकेंजी को लगभग 4 लाख करोड़ रुपये मिले थे.
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स का 2021 में हुआ तलाक अभी तक दुनिया का सबसे महंगा तलाक माना जाता है, जिसमें मेलिंडा गेट्स को लगभग 6.3 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति मिली थी. लेकिन अगर जेनसन हुआंग का तलाक हुआ तो उन्हें अपनी पत्नी को करीब करीब 7 लाख करोड़ रुपये देने होंगे.
यानी चीनी जासूस एलिस हुआंग ने जेनसन हुआंग को हनीट्रैप कर के सिर्फ उनकी कंपनी एनवीडिया में सेंध लगाने का प्रयास ही नहीं किया. इसी के साथ साथ उनका परिवार और पैसा दोनों अब एक पतली सी डोर पर झूल रहे हैं.