भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /DNA न्यूज़
  • /DNA: ना पेट्रोल, ना बिजली... हवा के दबाव से उड़ेगी Elon Musk की फ्लाइंग कार! डेमो देख हैरान हुई दुनिया

DNA: ना पेट्रोल, ना बिजली... हवा के दबाव से उड़ेगी Elon Musk की फ्लाइंग कार! डेमो देख हैरान हुई दुनिया

क्या बिना पेट्रोल और बिजली के हवा के दबाव से उड़ सकती है कार? जानिए Elon Musk की फ्लाइंग कार के इस अनोखे डेमो की पूरी सच्चाई और डीएनए (DNA) की यह स्पेशल रिपोर्ट.

Edited ByRavindra Pratap Singh
Published: Oct 16, 2026, 11:15 PM IST|Updated: Oct 16, 2026, 11:22 PM IST
joinshare
DNA: ना पेट्रोल, ना बिजली... हवा के दबाव से उड़ेगी Elon Musk की फ्लाइंग कार! डेमो देख हैरान हुई दुनिया
Image Credit: Elon Musk की 'उड़ने वाली कार' ने रचा इतिहास: 1 सेकंड में 97 Km/h की रफ्तार, हवा में उछलकर पार की दूसरी Tesla गाड़ियां!

About the Author

    Ravindra Pratap Singh

    Ravindra Pratap Singh

    रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    अब हम एलन मस्क की हवाई कार का DNA टेस्ट करेंगे. टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने फ्लाइंग कार का डेमो दिखाया. एक लाइव ऑडियंस के सामने मस्क ने दुनिया को अपनी कार के करतब दिखाए . इस डेमो के दौरान मस्क की नई कार ने हवा में कई फुट उंचाई पर उछलकर सफल लैंडिंग की . 1 सेकेंड से भी कम वक्त में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी. दुनिया टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहद तेजी से आगे बढ़ रही है. आने वाले समय में अगर आसमान में उड़ती हुई कारें दिखने लगें, तो इसमें कोई हैरानी नहीं होगी.

    दिग्गज बिजनेसमैन एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने हाल ही में इस सपने को हकीकत के बेहद करीब लाकर खड़ा कर दिया है. ये सिर्फ कार नहीं, रॉकेट जैसी उड़ान भरती कार है...एलन मस्क ने कल टेक्सास में टेस्ला की नई रोडस्टर का वो डेमो दिखाया, जिसे देखकर सारी दुनिया हैरान है. इस डेमो में गाड़ी हवा में उड़कर दूसरी टेस्ला गाड़ियों के ऊपर से गुज़रती दिखी. इसमें अत्याधुनिक..बेहद उच्च दबाव वाला एयर टैंक इस्तेमाल किया गया है, इसलिए कार अपने एयर टैंक को दोबारा चार्ज कर सकती है. इसके लिए किसी खास ईंधन की जरूरत नहीं होगी. यह हवा के दबाव से खुद को ऊपर उठाएगी और जब भी आप चाहेंगे, ऐसे करतब दिखा सकेगी.

     

    #DNAमित्रों | टेस्ला की नई कार..हवा में कैसे उड़ती है? आपकी पार्किंग में 'उड़ने वाली कार' कब? एलन मस्क की 'हवाई कार' का DNA टेस्ट #DNA #DNAWithRahulSinha #Tesla #Roadster #ElonMusk @RahulSinhaTV https://t.co/6BwqeBG54L

    — Zee News (@ZeeNews) October 16, 2026

     

    टेक्सस के एक इवेंट में रोडस्टर का प्रदर्शन

    15 अक्टूबर को टेक्सस के मैकग्रेगर में आयोजित एक इवेंट के दौरान टेस्ला ने अपने नए डिजाइन वाले 'रोडस्टर' (Roadster) का शानदार प्रदर्शन किया। इवेंट में कार एक खास रैंप पर उल्टी चली और कुछ देर तक हवा में घूमते हुए करतब दिखाती रही. इसके बाद कार पूरी सुरक्षा के साथ जमीन पर उतर आई. यह हैरतअंगेज स्टंट उस खास तकनीक की झलक दिखाता है जिसे टेस्ला ने एलन मस्क की रॉकेट कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX) के साथ मिलकर तैयार किया है.

    एलन मस्क ने X पर शेयर किया वीडियो

    इस नए रोडस्टर में स्पेसएक्स द्वारा विकसित 'कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स' (Cold-gas thrusters) लगाए गए हैं. यह तकनीक कार को हवा में उठाने और संतुलित रखने के लिए दबाव वाली गैस (pressurized gas) का इस्तेमाल करती है. एलन मस्क ने इस प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर करते हुए लिखा, 'लगता है कि भविष्य में सच में उड़ने वाली कारें होंगी.' भले ही फ्लाइंग कार का यह नमूना बेहद रोमांचक है, लेकिन आम लोगों के रोजमर्रा के इस्तेमाल में इस तकनीक को आने में अभी काफी वक्त लगेगा. फिर भी, टेस्ला का यह कदम भविष्य के यातायात की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

    • दूसरे डेमो में कार एक ऊंचे घुमावदार रैंप पर चढ़ती है और सक्शन सिस्टम की मदद से उलटी लटक जाती है.
    • फिर थ्रस्टर्स की मदद से रैंप से उड़कर फ्लिप करती है और जमीन पर उतरती है.
    • बाद में उसी थ्रस्टर तकनीक से कार 0 से 60 मील प्रति घंटा सिर्फ 0.81 सेकंड में पहुंचती दिखी.
    • मस्क का दावा है कि प्रोडक्शन मॉडल और भी तेज होगी.

    कार को जमीन से चिपकाए रखता है सक्शन फैन सिस्टम

    ये टेस्ला और स्पेसएक्स की साझेदारी का नतीजा है. कार में हाई-प्रेशर एयर टैंक और 10 थ्रस्टर्स लगे हैं. सक्शन फैन सिस्टम कार को जमीन से चिपकाए रखता है..सक्शन फैन सिस्टम एक वैक्युम क्लीनर की तरह काम करता है . जैसे वैक्यूम क्लीनर किसी सतह से हवा खींचकर उसे अपनी तरफ खींचता है. वैसे यह सिस्टम कार के नीचे की हवा खींचकर कम दबाव पैदा करता है. इससे कार पर नीचे की तरफ खिंचाव पैदा होता है और वह सतह से मजबूती से चिपकी रह सकती है. जबकि थ्रस्टर्स इसे हवा में उछालते और घुमाते हैं

    2028 में इसका उत्पादन शुरू करेंगे

    एलन मस्क ने कहा है कि उड़ने वाली कारें सिर्फ कल्पना नहीं, बल्कि हकीकत हैं लेकिन मस्क ने खुद माना है. इसमें सफलता की कोई गारंटी नहीं है. ये कारें हर जगह कानूनी तौर पर सड़क या हवा में नहीं चल पाएंगी और ये अभी पूरी तरह से सुरक्षा के मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं.

    यह भी पढ़ेंः 'मोदी का विरोध अपनी जगह, पर गोरा हमें नहीं सिखा सकता': एलन मस्क पर क्यों बरसे असदुद्दीन ओवैसी?

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    DNA