SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं प्रियंका कक्कड़? जिन्होंने AAP छोड़कर थामा कांग्रेस का दामन, बोलीं- 'वोट बिखरने नहीं देना है'

AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया और कहा कि वह ऐसी हरी-भरी, स्वच्छ, प्रगतिशील और सुरक्षित दिल्ली वापस चाहती हैं, जिसमें वह बड़ी हुई हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 03, 2026, 04:21 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 04:42 PM IST
Image Credit: Congress X
Join

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) को झटका देते हुए अरविंद केजरीवाल की पार्टी की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं. उन्होंने कहा कि अब वोटों को बिखरने देने की कोई जरूरत नहीं है.

कांग्रेस में शामिल हुई AAP की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़
कांग्रेस ने X पर एक वीडियो पोस्ट कर प्रियंका कक्कड़ के AAP छोड़कर पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह पार्टी में इसलिए शामिल हो रही हैं क्योंकि वह उस दिल्ली को वापस पाना चाहती हैं, जिसमें वे बड़ी हुई हैं.

'वह दिल्ली वापस चाहती हूं,जिसमें मैं बड़ी हुई हूं'
उन्होंने कहा, मैं आज बहुत गर्व के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रही हूं, क्योंकि मैं वह दिल्ली वापस पाना चाहती हूं,जिसमें मैं बड़ी हुई हूं. मैं हरी-भरी, साफ, प्रोग्रेसिव और सुरक्षित दिल्ली चाहती हूं, जो मेरे बड़े होने के सालों का इतना जरूरी हिस्सा थी. भारतीय राजनीति में एक दशक से ज्यादा के अनुभव के बाद मुझे सच में विश्वास है कि सिर्फ कांग्रेस ही यह कर सकती है. अगर कोई एक लीडर है, जो असली है तो वह राहुल गांधी हैं. उन्होंने कहा कि वह मजबूत हैं. यह जरूरी है कि हम सब एक साथ आएं.

BJP की पिछड़ी राजनीति को भी हराना- प्रियंका कक्कड़ 
वहीं न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए, कांग्रेस में शामिल हुईं प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि वह BJP की पिछड़ी राजनीति को हराने की जरूरत के लिए पार्टी में शामिल हो रही हैं. उन्होंने कहा, मैं बहुत गर्व के साथ कांग्रेस में शामिल हो रही हूं. हमें अब वोटों को बिखरने नहीं देना है. हमें ज्ञानेश कुमार के खिलाफ लड़ना है और BJP की पिछड़ी राजनीति को भी हराना है.

कौन हैं प्रियंका कक्कड़?
प्रियंका कक्कड़ वह यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया से लॉ में मास्टर डिग्री (LLM) के साथ एक प्रैक्टिसिंग वकील हैं, उन्होंने पार्टी संगठन में एक्टिव रोल में आने से पहले लगभग 17 साल तक वकालत की.

प्रियंका कक्कड़ का राजनीतिक करियर
वह 2013 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं और उन्होंने कई अहम संगठनात्म पद संभाले, जिसमें राज्यसभा MP संजय सिंह की सलाहकार, साउथ दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लीगल हेड और तेलंगाना के लिए पार्टी ऑब्जर्वर के तौर पर काम करना शामिल है. अप्रैल 2023 में उन्हें AAP का मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया.

अक्टूबर 2026 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर AAP छोड़ दी और नई दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं, यह कहते हुए कि वह अब अपनी पुरानी पार्टी का बचाव नहीं कर सकतीं और नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी वोटों को एकजुट करने में मदद करना चाहती हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES