दिल्ली में मूसेवाला स्टाइल इन्फ्लुएंसर की हत्या की कोशिश नाकाम, लाइव ऑपरेशन में दबोचे गए शूटर; बिश्नोई गैंग से लिंक का दावा
दिल्ली में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की प्लानिंग को पुलिस ने फेल कर दिया है. दावा किया जा रहा है कि ये शूटर्स बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे. पुलिस इस मामले में सभी एंगल से जांच कर रही है.
दिल्ली पुलिस ने हजरत निजामुद्दीन में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या की कोशिश को नाकाम कर दिया. बताया जाता है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की सिद्धू मुसेवाला स्टाइल में हत्या की प्लानिंग थी, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने मामला पलट दिया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.
आरोपियों का लिंक लारेंस बिश्नोई और वांटेड गैंगस्टर राशिद केबलवाला गैंग से होने का दावा किया जा रहा है. पुलिस के आरोपियों के पास से भारी मात्रा में सेमी ऑटोमैटिक हथियार मिले और जिंदा कारतूस भी बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग हिरासत में है.
घटना से पहले आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस की टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और हमले को अंजाम देने से पहले उन्हें पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. इसके अलावा हिरासत में लिए नाबालिग की भूमिका की जांच की जा रही है.
लॉरेंस बिश्नोई से कनेक्शन की बात
इस पूरे मामले के बाद पुलिस को शक है कि आरोपियों के कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई और राशिद केबलवाला के नेटवर्क से संबंध हो सकते हैं. वहीं, जांचकर्ताओं को शक है कि कि केबलवाला ने ही आरोपियों को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को निशाना बनाने को कहा था. कथित तौर पर उसका दावा है कि यह काम उसे लॉरेंस बिश्नोई की ओर से सौंपा गया है. हालांकि, पुलिस सभी दावों की जांच कर रही है.
पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि आरोपियों के फोन में कुछ ऐसे वीडियो मिले है, जिनमें लोग बिश्नोई और केबलवाला के प्रति समर्थन जताते और धमकियां देते नजर आ रहे हैं. हालांकि, पुलिस की ओर से इन वीडियो की प्रामाणिकता और मामले से उनके संबंधों की पड़ताल की जा रही है.
पुलिस को जांच में क्या मिला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआती जांच में पाया गया कि आरोपी जंगी समेत कई अन्य एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने यह शक जताया है कि इन्हीं माध्यमों से वे गैंग के कथित हैंडलर्स के संपर्क में थे. इस बीच पुलिस डिजिटल सबूतों को खंगालने में लगी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि आखिर इन आरोपियों को निर्देश कौन दे रहा था. इसके अलावा इसमें कौन-कौन शामिल था. बता दें कि इस पूरे मामले में साउथ ईस्ट दिल्ली पुलिस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी और स्थिति स्पष्ट करेगी.
यह भी पढ़ें: Delhi में AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; पास में है सिक्किम के राज्यपाल का आवास