SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नोएडा के सेक्टर-63 में फैक्ट्री में लगी आग, दो मंजिलों तक पहुंचीं लपटें

नोएडा के सेक्टर-63 में सोमवार देर रात एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 10, 2026, 09:16 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 09:17 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

नोएडा के सेक्टर-63 के एक गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी में सोमवार देर रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित हैं.

बिल्डिंग में देर रात आग लग गई

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-63 के A-4 ब्लॉक स्थित होरीशा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की बिल्डिंग में देर रात आग लग गई. आग की शुरुआत बिल्डिंग की पहली मंजिल से हुई, जहां एक कूरियर कंपनी का कामकाज होता है. इसके अलावा दूसरी मंजिल पर के मल्होत्रा इंडस्ट्री के परिसर तक भी आग पहुंच गई. आग लगते ही कंपनी परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती सूचना में कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका भी जताई गई थी.

कितने बजे मिली सूचना? 

नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के कंट्रोल रूम को रात 11 बजकर 46 मिनट पर डायल-112 के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया था कि सेक्टर-63 के A-4 ब्लॉक के एक गारमेंट कंपनी में आग लगी है और कुछ लोग अंदर फंसे हो सकते हैं.

आग पाया गया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 दमकल गाड़ियों को घटना वाली जगह के लिए रवाना किया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. दमकल कर्मियों ने आग को आसपास के हिस्सों में फैलने से रोकने के लिए काफी मशक्कत की और अंततः आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

CFO प्रदीप कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की टीमों ने तत्परता से कार्रवाई की, जिससे आग पर समय रहते कंट्रोल पाया जा सके. राहत की बात ये रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लोग सुरक्षित हैं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं. इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के प्रशांत विहार में चाकूबाजी, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

Input-IANS
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES