SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Noida की हाईराइज सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 19वीं मंजिल से गिरकर 16 साल की छात्रा की मौत

नोएडा के सेक्टर-100 स्थित लोटस एस्पेशिया सोसाइटी में मंगलवार तड़के 19वीं मंजिल से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. छात्रा ने सुसाइड किया या उसे किसी ने धक्का दिया, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 24, 2026, 14:58 IST | Updated: Nov 24, 2026, 15:13 IST
Image Credit: Noida की हाईराइज सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, 19वीं मंजिल से गिरकर 16 साल की छात्रा की मौत (AI IMAGE)
Join

नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में मंगलवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया. सेक्टर-100 स्थित लोटस एस्पेशिया सोसाइटी में 19वीं मंजिल से गिरकर 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई. घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई.

11वीं की छात्रा ने किया सुसाइड
सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान दिशिता दुबे के रूप में हुई है. वह नोएडा के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा थी. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार तड़के करीब तीन बजे की बताई जा रही है.

लोटस एस्पेशिया सोसाइटी की 19वीं मंजिल से गिरी छात्रा
छात्रा अपने परिवार के साथ लोटस एस्पेशिया सोसाइटी के एक फ्लैट में रहती थी. बताया जा रहा है कि वह फ्लैट की 19वीं मंजिल पर स्थित बालकनी से नीचे गिर गई. ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद परिजन और सोसायटी के अन्य लोग मौके पर पहुंचे. हालांकि, छात्रा की जान नहीं बचाई जा सकी.

परीक्षा में कम नंबर आने से मानसिक तनाव थी छात्रा
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, छात्रा के परीक्षा में कम अंक आने के कारण मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है. हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और उस समय फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था. बताया गया है कि दिशिता का परिवार मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा की लोटस एस्पेशिया सोसाइटी में रह रहा था.

परिवार में मातम पसरा
16 वर्षीय छात्रा की अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है. वहीं, सोसाइटी के लोगों में भी घटना को लेकर शोक और हैरानी का माहौल है.

थाना सेक्टर-39 पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से बातचीत करने के साथ ही घटनास्थल से संबंधित परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में खूनी संघर्ष: लड़की से दोस्ती को लेकर भिड़े नाबालिग, चाकूबाजी में दो घायल; एक की हालत गंभीर

(Input: IANS)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES