App

पहले राशन महंगा, अब दूध के दाम में 4 रुपये की बढ़ोतरी, ग्राहकों ने बताई अपनी परेशानी

दिल्ली-NCR के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाने के पीछे चारे की बढ़ती कीमत, उत्पादन पर होने वाले खर्च और किसानों से महंगे दाम पर दूध खरीदने को वजह बताया है.

पहले राशन महंगा, अब दूध के दाम में 4 रुपये की बढ़ोतरी, ग्राहकों ने बताई अपनी परेशानी
Image Credit: मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. ये नई दरें 12 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं. कंपनी ने इनपुट लागत, चारे और किसानों से दूध खरीदने की बढ़ी हुई लागत का हवाला दिया है. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में दूध के सबसे बड़े सप्लायर हैं. कंपनी ने इससे पहले इसी साल 14 मई को भी दूध के दाम बढ़ाए थे. मई 2026 से पहले कंपनी ने अप्रैल 2025 में दामों की बढ़ोतरी की थी.

क्या कह रहे लोग? 

वहीं तुगलकाबाद के मदर डेयरी दूध की दुकान पर दूध लेने पहुंचे ग्राहक भूप सिंह बताते हैं कि जब आज वो दूध लेने के लिए मदर डेयरी की दुकान पर पहुंचे हैं, तो उन्हें पता चला है कि आज प्रति लीटर 4 रुपये दूध के दाम में बढ़ोतरी हो गया है. ये सुनकर वो स्तब्ध रह गए, क्योंकि वह पुराने रेट के हिसाब से दूध का पैसा लेकर आए थे. अब दूध के दाम में बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है. उन्होंने आगे बताया कि महंगाई बहुत बड़ी हुई है और ऐसे में दूध के दाम में इतना ज्यादा बढ़ोतरी नॉर्मल लोगों की जेब पर काफी असर डालेगा.

राशन पहले ही महंगा है. अब तो दूध भी महंगा हो रहा है, तो क्या लोग अब अपने बच्चों को दूध भी ना पिलाए. सरकार को एक बार इस पर विचार करना चाहिए ताकि ऐसी कंपनियों पर जो खाने-पीने की दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं. उन पर अंकुश लगाया जा सके.

जेब पर पड़ रहा असर

वहीं दूध लेने पहुंचे ग्राहक सरवन कुमार झा के अनुसार, पहले भी दूध के दाम में 2 रुपये बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इस बार तो 4 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जो जेब पर काफी असर डालेगा. महंगाई लगातार बढ़ता जा रहा है. हम लोगों की कमाई कम हैं. ऐसे में दूध के दाम में बढ़ोतरी आम जनता पर काफी असर डालेगा.

वहीं दूध लेने पहुंचे ग्राहक विक्रम कुमार ठाकुर बताते हैं कि दूध का दाम बढ़ा दिया गया है. बहुत दिक्कत वाली बात है. पहले भी दूध का दाम में बढ़ोतरी हुआ था फिर दूध का दाम बढ़ गया है. अब पता नहीं आगे और कितना दाम बढ़ेगा. अब तो हम लोगों के लिए दूध खरीदना भी मुश्किल हो जाएगा.  दूसरी तरफ बृजमोहन मिश्रा बताते हैं कि दूध का दाम बढ़ गया है. अभी मुझे पता चला है जब हम दूध लेने के लिए पहुंचे हैं. कुछ समझ नहीं आ रहा कि हम क्या बताएं पहले से ही महंगाई इतनी बड़ी हुई है, जो कमा रहे हैं. महंगाई की वजह से सारा खर्च हो जाता है. ऐसे में बहुत दिक्कत हो जाएगा.

(दिल्ली से हरि किशोर साह की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More