SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब है गोवर्धन पूजा 2026? कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर ने बताई सही तारीख और शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि

गोवर्धन पूजा को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने गोवर्धन पूजा की सही तारीख और शुभ मुहूर्त बताया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 06:25 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 07:08 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

राजधानी दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है. साथ ही इस दिन के महत्व के बारे में भी बताया.

10 नवंबर की जाएगी गोवर्धन पूजा 2026
कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने बताया कि गोवर्धन पर्व कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है. इस बार शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 9 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से होगा, जो अगले दिन दोपहर 2 बजे तक रहेगी. उदया तिथि को ध्यान में रखते हुए गोवर्धन पूजा का पर्व 10 नवंबर को ही मनाया जाएगा.

कैसे की जाती है गोवर्धन पूजा? 
उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया जाता है. साथ ही गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाती है. इस आकृति की नाभि पर दीपक जलाया जाता है और कच्चा दूध, शहद और दूध की धारा अर्पित कर विधिवत पूजन किया जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और भक्त इसे बड़ी श्रद्धा के साथ निभाते हैं.

गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश की भी होती है पूजा 
पीठाधीश्वर ने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन गोवंश का भी पूजन किया जाता है. गाय और बछड़ों को स्नान कराकर उन्हें तिलक लगाया जाता है, माला पहनाई जाती है और विधिवत पूजा की जाती है. गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है, इसलिए इस दिन गोवंश की पूजा का विशेष महत्व है.

गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट भोग
उन्होंने बताया कि इसी दिन अन्नकूट का पर्व भी मनाया जाता है. मान्यता है कि जिस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था, उसके बाद सभी ब्रजवासियों ने अपने-अपने घरों से नाना प्रकार के व्यंजन तैयार करके अर्पित किए थे. इससे अन्न का एक पर्वत तैयार हो गया था, जिसे अन्नकूट कहा गया. पूजा के बाद उस प्रसाद को सभी भक्तों में वितरित किया गया था.

गोवर्धन पूजा 2026 का शुभ मुहूर्त
उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान को छप्पन भोग, माखन-मिश्री और अन्य पकवान अर्पित किए जाते हैं. पूजा के बाद यह प्रसाद सभी भक्तों में बांटा जाता है. गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, गोवंश और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का पर्व है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शुभ मुहूर्त में पूजा करने और गोवंश की सेवा करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि इस बार गोवर्धन पर्व मंगलवार, 10 नवंबर को मनाया जाएगा. पूजा का शुभ मुहूर्त संध्या काल में शाम 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी 'जहरीली गैस, अक्षरधाम में AQI 840 तो द्वारका में 2700 पार पहुंचने का दावा

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES