SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली के करोल बाग में में लगी आग, बिल्डिंग में मची अफरा-तफरी, धुएं का गुबार से दशहत में लोग

दिल्ली के करोल बाग में पूसा रोड के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई. यह घटना की घटना शुक्रवार की रात को घटी. इलाके में धुएं का गुबार देखकर स्थानीय लोग दशहत में आ गए हैं.

Written By Shailendra
Published: Nov 20, 2026, 21:53 IST | Updated: Nov 20, 2026, 22:14 IST
Image Credit: दिल्ली के करोग बाग में एक बिल्डिंग में आग लग गई (Photo-ANI)
Join

देश की राजधानी दिल्ली में आग की घटना 20 नवंबर शुक्रवार की रात घटी. करोल बाग में पूसा रोड के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है. आग इतनी भयानक है कि बिल्डिंग से निकल रही लपटें देखकर स्थानीय लोग में हड़कंप मच गया है.

 

6 नवंबर को करोल बाग में ही हो चुकी है आग की घटना

बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली के ही करोल बाग इलाके में आग की घटना घटी थी. दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल एक्सेसरी की दुकानों वाली 4 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई थी, जिससे प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ था. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी.

एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी थी आग

दरअसल, करोल बाग पुलिस स्टेशन में चैन वाली गली में आग लगने की सूचना एक पीसीआर कॉल आई थी. इसे डीडी नंबर 8 के तहत रिकॉर्ड किया गया था. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के साथ नाइट स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि पुरी प्लाजा की दुकान नंबर 13/21 में आग लगी हुई है, जो मोबाइल एक्सेसरीज का काम करने वाली एक कमर्शियल बिल्डिंग है.

इस घटना में सिर्फ प्रॉपर्टी का हुआ था नुकसान

ध्यान दीजिएगा कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 20-25 फायर टेंडर, तीन CAT एम्बुलेंस और दो PCR गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी. हालांकि, बाद में आग बुझा दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने कहा था कि हालात काबू में हैं. किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. इस घटना में सिर्फ प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था.

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES