)
देश की राजधानी दिल्ली में आग की घटना 20 नवंबर शुक्रवार की रात घटी. करोल बाग में पूसा रोड के पास एक बिल्डिंग में आग लग गई है. आग इतनी भयानक है कि बिल्डिंग से निकल रही लपटें देखकर स्थानीय लोग में हड़कंप मच गया है.
#WATCH | Delhi: A fire breaks out in a building near Pusa Road in Karol Bagh. Further details are awaited. https://t.co/7M1FYOGuF2
— ANI (@ANI) November 20, 2026
बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर शुक्रवार को दिल्ली के ही करोल बाग इलाके में आग की घटना घटी थी. दिल्ली के गफ्फार मार्केट में मोबाइल एक्सेसरी की दुकानों वाली 4 मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई थी, जिससे प्रॉपर्टी को नुकसान हुआ था. हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी.
दरअसल, करोल बाग पुलिस स्टेशन में चैन वाली गली में आग लगने की सूचना एक पीसीआर कॉल आई थी. इसे डीडी नंबर 8 के तहत रिकॉर्ड किया गया था. स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) के साथ नाइट स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने देखा कि पुरी प्लाजा की दुकान नंबर 13/21 में आग लगी हुई है, जो मोबाइल एक्सेसरीज का काम करने वाली एक कमर्शियल बिल्डिंग है.
ध्यान दीजिएगा कि आग पर काबू पाने के लिए करीब 20-25 फायर टेंडर, तीन CAT एम्बुलेंस और दो PCR गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी. हालांकि, बाद में आग बुझा दी गई थी. इसके बाद पुलिस ने कहा था कि हालात काबू में हैं. किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है. इस घटना में सिर्फ प्रॉपर्टी का नुकसान हुआ था.
खबर अपडेट की जा रही है...