App

विवादों में फिल्म 'रामायण': VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने जताई आपत्ति, बोले- 'मनगढ़ंत प्रसंग जोड़े गए, गलत नैरेटिव...'

VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने 'रामायण' फिल्म पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि फिल्म में राम की अवमानना और रावण की प्रतिष्ठा को बढ़ाने की कोशिश की गई है. इसके अलावा, वाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण की घटनाओं को नहीं जोड़ा गया है.

विवादों में फिल्म 'रामायण': VHP अध्यक्ष आलोक कुमार ने जताई आपत्ति, बोले- 'मनगढ़ंत प्रसंग जोड़े गए, गलत नैरेटिव...'
Image Credit: फिल्म 'रामायण' पर भड़के VHP अध्यक्ष आलोक कुमार (ANI)

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रामायण' पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे तथ्यों से छेड़छाड़ बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में वाल्मीकि और तुलसीदास की रामायण से मनगढ़ंत प्रसंग जोड़े गए हैं. आलोक कुमार के अनुसार, फिल्म में प्रभु राम के वनवास, जनजातीय समाज के सम्मान और राक्षसी संस्कृति के विनाश जैसे उद्देश्यों को नजरअंदाज किया गया है.

'तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया'

VHP के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा- अभी हाल ही में जो रामायण के नाम से फिल्म प्रदर्शित हुई है, हमें उस पर आपत्ति है. उसमें तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा गया है. जो घटनाएं वाल्मिकी, तुलसी की रामायण में हैं ही नहीं, उसे जोड़ा गया है. ये केवल फिल्म को नाटकीय बनाने के लिए नहीं, बल्कि ये दुर्भावना से किया गया है. ये जीवन मूल्यों को बदलने की चेष्टा की जा रही है. इससे राम की अवमानना और रावण की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का प्रयत्न किया गया है.

'गलत नैरेटिव सेट करने का हिस्सा'

उन्होंने कहा कि ये गलत नैरेटिव गढ़ने के षड्यंत्रों का एक हिस्सा है, ऐसा हमें लगता है. राम जी ने 14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया, सब आश्रमों में गए. वहां के जनजातीय समाज से संपर्क बनाया. सभी को प्रतिष्ठा दी, महिलाओं की भी प्रतिष्ठा दी. ये घटनाएं उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस फिल्म में उनमें से कोई भी घटना दिखाई नहीं गई है. ये ध्यान रखना चाहिए कि भगवान राम ने एक आश्रम से बाहर आकर जब पास में साधुओं की हड्डियों का ढेर देखा, तब प्रतिज्ञा की थी कि मैं धरती को राक्षसी संस्कृति से विहीन करूंगा. तब सीता मां का अपहरण नहीं हुआ था. ये उनके जीवन का उद्देश्य था.

आलोक कुमार ने कहा कि इस फिल्म में तो ऐसा दिखाया गया है कि सारा राम-रावण युद्ध इन मानवीय मूल्यों की रक्षा करने के लिए नहीं, ये तो केवल सीता माता को बंधन से मुक्त करवाने के लिए किया गया है. वो संघर्ष इतना बौना नहीं था. इसमें रावण का भी महिमामंडन किया गया है. अपहरण की घटना को न्यायोचित ठहराने की कोशिश की गई. इन सारी मान्यताओं पर आघात करना, इन नैरेटिव्स को बदलने की चेष्टा करना, मैं समझता हूं कि इसकी निंदा करनी चाहिए.

रिपोर्ट: कृष्णदेव कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.ISOMES कॉलेज से BJMC करने के बाद रंजना ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में काम किया है. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं.रंजना कुमारी से आप Ranjana.Kumari@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More