दिवाली पर दिल्ली में 40 हजार जवान तैनात, CCTV-ड्रोन से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
दिल्ली पुलिस ने दिवाली को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है. रविवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में करीब 40 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे. सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए बड़े अधिकारी भी खुद मैदान में उतरेंगे.
दिल्ली पुलिस ने दिवाली को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए हैं. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में रविवार को लगभग 40 हजार सुरक्षा बल तैनात रहेंगे. वहीं सुरक्षा की तैयारियों को निचले लेवल तक नहीं रखा गया है, दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया कि त्योहार को देखते हुए DSP से लेकर SHO तक खुद सड़क पर उतरेंगे और सुरक्षा का जायजा लेंगे.
दिवाली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
वहीं बड़े अधिकारी शाम के वक्त विशेष से जितने भी भीड़-भाड़ वाले इलाके हैं वहां पैदल गश्त पर रहेंगे. जिससे लोगों को सुरक्षा की भावना रहे. साथ ही किसी भी तरह की परेशानी से आसानी से निपटा जा सके. दिल्ली में लगभग 40 हजार पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा. वहीं दूसरी तरफ सरोजिनी नगर, चांदनी चौक, लाजपत नगर, करोल बाग और सदर बाजार जैसे मेन इलाकों में जैसे क्षेत्रों, मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है. इसके अलावा पुलिस वाले रिहायशी इलाकों, गलियों और कॉलोनियों में भी लगातार गश्त करेंगे.
सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
वहीं राजधानी में सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए आधुनिक तकनीक की भी मदद ली जा रही है. मेन बाजारों और भीड़-भाड़ वाले जगहों पर CCTV कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी. इसके अलावा जितने भी संवेदनशील इलाके हैं, वहां ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. संदिग्ध सामान, लावारिस गाड़ियों और संदिग्ध लोगों की जांच के लिए जगह-जगह पुलिस पिकेट लगाए गए हैं। इसके साथ ही SWAT टीम और बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा गया है।
ट्रैफिक व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम
पुलिस अधिकारी के अनुसार, स्थानीय पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) और बाइक सवार पुलिसकर्मी अलग-अलग इलाकों में गश्त करेंगे. इस दौरान पटाखे जलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी. अवैध पटाखे जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही, तय समय के अंदर ही पटाखे जलाने की परमिशन होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.
त्योहार के दौरान सड़कों पर जाम न लगे, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है. पुलिस अवैध पार्किंग करने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेगी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में बिगड़ी हवा, आनंद विहार का AQI 328, दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?