SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Diwali-Chhath Flight Fare: दिवाली-छठ से पहले बढ़ा हवाई किराया, दिल्ली से पटना की टिकट 28 हजार तक; अपने शहर से जानें फ्लाइट का खर्च

दीपावली और छठ से पहले बिहार लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग के चलते पटना की फ्लाइट्स का किराया कई रूटों पर 28 हजार रुपये तक पहुंच गया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 04, 2026, 10:44 PM IST | Updated: Oct 04, 2026, 10:58 PM IST
Image Credit: AI GENERATED IMAGE
Join

Delhi News: दिवाली और छठ के त्योहार पर बिहार लौटने वाले यात्रियों के लिए हवाई यात्रा का खर्च काफी बढ़ गया है. त्योहारों से पहले पटना के लिए फ्लाइट्स की बढ़ती डिमांड के साथ किराए में भी तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है. 7 नवंबर को, देश भर के बड़े शहरों से पटना के लिए कई फ्लाइट्स का किराया आम दिनों की तुलना में लगभग तीन गुना बढ़ गया.

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों से पटना के लिए फ्लाइट्स में यात्रियों को हजारों रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार, जैसे-जैसे दिवाली और छठ नजदीक आएंगे, हवाई टिकटों की डिमांड और बढ़ सकती है. इसलिए, किराये में और बढ़ोतरी की उम्मीद है.

त्योहारों से फ्लाइट की डिमांड बढ़ी
दिवाली 8 नवंबर को है और छठ 15 नवंबर को है. इन त्योहारों के दौरान बिहार के बड़ी संख्या में लोग दूसरे राज्यों और महानगरों से घर लौटते हैं. ट्रेन टिकट की सीमित उपलब्धता के कारण कई यात्री अब हवाई यात्रा का विकल्प चुन रहे हैं, जिसका सीधा असर हवाई किराए पर पड़ रहा है. ट्रैवल एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ती डिमांड के अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमत बढ़ने से भी हवाई किराये पर असर पड़ रहा है. एयरलाइंस डिमांड और खाली सीटों के आधार पर डायनामिक किराए लागू करती हैं, जिससे त्योहारों के मौसम में टिकट महंगे हो जाते हैं.

दिवाली से पहले पटना का किराया
7 नवंबर को अलग-अलग शहरों से पटना के लिए फ्लाइट्स का किराया काफी ज्यादा दर्ज किया गया है. अहमदाबाद-पटना रूट पर टिकट लगभग 25,000 से 28,000 रुपये बताए जा रहे हैं, जबकि बेंगलुरु-पटना का किराया लगभग 22,000 से 24,000 रुपये बताया जा रहा है. चेन्नई-पटना रूट पर किराया लगभग 21,000 से 23,000 रुपये, मुंबई-पटना रूट पर 20,000 से 22,000 रुपये और दिल्ली-पटना रूट पर किराया लगभग 17,000 से 20,000 रुपये तक पहुंच गया है.

बड़ी एयरलाइंस का किराया
मौजूदा किराये के डेटा के मुताबिक, दिल्ली-पटना रूट पर एयर इंडिया का टिकट लगभग ₹19,048 है, जबकि इंडिगो का किराया लगभग ₹18,291 है. अहमदाबाद-पटना रूट पर एयर इंडिया का किराया लगभग ₹27,845 है, जबकि इंडिगो का किराया लगभग ₹22,800 है.

इसी तरह, बेंगलुरु-पटना फ्लाइट पर एयर इंडिया का किराया लगभग ₹24,628 है, बेंगलुरु-पटना फ्लाइट पर इंडिगो का किराया लगभग ₹25,685 है और चेन्नई-पटना रूट पर इंडिगो का किराया लगभग ₹24,214 है. मुंबई-पटना रूट पर एयर इंडिया का किराया लगभग ₹22,718 है, जबकि स्पाइसजेट का किराया लगभग ₹21,535 है. चेन्नई-पटना रूट पर एयर इंडिया का किराया लगभग ₹23,054 है.

20 नवंबर के बाद राहत की उम्मीद  
ट्रैवल एजेंसी मैनेजर कुमुद रंजन के मुताबिक, दिवाली और छठ की वजह से अभी पटना के लिए फ्लाइट्स की डिमांड बहुत ज्यादा है. त्योहारों के आने पर किराया और बढ़ सकता है. उनका कहना है कि 20 नवंबर के बाद पैसेंजर्स की संख्या कम होने पर हवाई किराए धीरे-धीरे सामाान्य होने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES