Delhi के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC छात्र ने किया आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद; पढ़ाई से डिप्रेशन में था
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रहे आंध्र प्रदेश के 25 वर्षीय छात्र अल्ता भारत कुमार रेड्डी का शव उनके फ्लैट में मिला. मौके से बरामद सुसाइड नोट में पढ़ाई के कारण डिप्रेशन का जिक्र होने की बात सामने आई है.
दिल्ली में 25 साल के UPSC की तैयारी कर रहे एक छात्र के सुसाइड का मामला सामने आया है. छात्र सोमवार को सेंट्रल दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में अपने फ्लैट में लटका हुआ मिला. वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें छात्र ने डिप्रेशन की बात कही है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चल पाएगा.
राजेंद्र नगर में 25 साल के छात्र ने किया सुसाइड
पुलिस ने बताया कि आज दोपहर 2:38 बजे पुलिस स्टेशन राजेंद्र नगर में 11A/16, ORN, दिल्ली में फांसी लगाकर सुसाइड करने की एक PCR कॉल आई. लोकल पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद मिला. क्राइम टीम, FSL टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया. फायर ब्रिगेड ने दरवाजा खोला तो वहां छात्र पंखे से लटका हुआ मिला, जिसकी पहचान आंध्र प्रदेश के रहने वाले 25 साल के अल्ता भारत कुमार रेड्डी के तौर पर हुई.
UPSC की तैयारी कर रहा था छात्र
पुलिस ने कहा कि पूछताछ करने पर पता चला कि मरने वाला UPSC एग्जाम की तैयारी कर रहा था और लगभग एक साल से किराए के घर में रह रहा था. वह अपने रूममेट के साथ फ्लैट शेयर कर रहा था, जो लगभग एक हफ्ते पहले अपने घर चला गया था.
मौके से सुसाइड नोट बरामद, डिप्रेशन में था छात्र
क्राइम टीम और FSL टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे पता चलता है कि मरने वाला अपनी पढ़ाई की वजह से डिप्रेशन में था.
आगे की जांच में जुटी पुलिस
शुरुआती जांच में कोई फाउल प्ले सामने नहीं आया है. कानून के मुताबिक आगे की जांच और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और दूसरे जरूरी सबूतों के आधार पर पता लगाया जाएगा.
(Input: ANI)