Delhi Traffic Advisory: 7 अक्टूबर को दिल्ली के ये रास्ते रहेंगे बंद, रूट रहेगा डायवर्ट; घर से निकलने से पहले देखें पूरी लिस्ट
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को दिल्ली की कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेशन रहेगा. ऐसे में जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद और डायवर्जन का पूरा अपडेट.
Delhi Traffic Advisory: 7 अक्टूबर 2026 को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के केडी जाधव इंडोर हॉल में होने वाले एक कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों और गाड़ियों के आने की उम्मीद है. इसे देखते हुए सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कई मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से डायवर्ट या रेगुलेट किया जाएगा.
7 अक्टूबर को इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यतायात की स्थिति के आधार पर BSZ मार्ग, JLN मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), IP मार्ग और विकास मार्ग पर बदलाव किए जाएंगे. इसके अलावा, ऑपरेशनल जरूरतों के आधार पर सेक्रेटेरिएट रोड और वेलोड्रोम रोड पर गाड़ियों का ट्रैफिक सुबह 6:00 बजे के बाद बंद किया जा सकता है.
इसके अलावा, आने-जाने वालों को इन दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करने सलाह दी जाती है:
- शांति वन क्रॉसिंग से राजघाट और भैरों मार्ग की ओर जाने वाले दोनों रास्ते
- गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे से IP फ्लाईओवर होते हुए सलीमगढ़ बाईपास तक
- W-पॉइंट से दिल्ली गेट तक जाने वाले दोनों रास्ते
- बहादुर शाह जफर मार्ग (BSZ मार्ग)
- दिल्ली गेट से राजघाट की ओर जाने वाला JLN मार्ग
- राजघाट से किसान घाट/पावर हाउस रोड
- ITO से यमुना ब्रिज होते हुए IP मार्ग और विकास मार्ग
इन सड़कों से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर हो सके तो सुबह 5:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक बहादुर शाह जफर मार्ग, IP मार्ग, विकास मार्ग, JLN मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड), और सलीमगढ़ बाईपास का इस्तेमाल करन से बचें.
इन सड़कों और आसपास के इलाकों में पार्किंग की इजाजत नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करके पार्क की गई गाड़ियों को टो किया जा सकता है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की सलाह
लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा पहले से प्लान करें, घर से ज्यादा समय लेकर निकलें और जब भी हो सके प्रभावित रास्तों से बचें. उन्हें सलाह दी जाती है कि वे मौके पर तैनात पुलिसवालों के निर्देशों और ट्रैफिक की स्थिति के आधार पर डायवर्जन नियमों का पालन करें.