SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की लास्ट डेट खत्म, मगर अब भी कर सकते हैं आवेदन; जानें कैसे

दिल्ली में SIR के तहत 25 नवंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 3.37 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन मिले हैं. वहीं दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को जारी होगी.

Edited By Renu Akarniya
Published: Nov 26, 2026, 22:02 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:32 IST
Image Credit: दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की लास्ट डेट खत्म, मगर अब भी कर सकते हैं आवेदन; जानें कैसे
Join

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत 31 अगस्त से 25 नवंबर तक नाम शामिल कराने के लिए 3.37 लाख से अधिक फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए हैं. दावों और आपत्तियों को दाखिल करने की समयसीमा 25 नवंबर को समाप्त हो गई.

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान अब तक 3,03,353 फॉर्म-6, 36,373 फॉर्म-7 और 2,76,498 फॉर्म-8 का निस्तारण किया जा चुका है.

22 दिसंबर को जारी होगी दिल्ली फाइनल वोटर लिस्ट
बयान में कहा गया है कि 25 नवंबर तक प्राप्त शेष दावों और आपत्तियों का निस्तारण 15 दिसंबर तक किए जाने की संभावना है. सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी.

33 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने वोटर में जोड़ा
दिल्ली CEO कार्यालय के अनुसार, SIR की अवधि के दौरान 31 अगस्त से 25 नवंबर तक नो-मैपिंग और तार्किक विसंगतियों के आधार पर 33,14,032 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए. इनमें से गुरुवार तक 33,00,164 मतदाताओं को अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए सूचीबद्ध कर लिया गया है.

SIR के दौरान नाम हटाने से संबंधित आपत्तियों के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-7 के कुल 37,038 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि मतदाता सूची में सुधार, विवरण में बदलाव और अन्य संशोधनों के लिए फॉर्म-8 के 1,26,241 आवेदन मिले.

दावों और आपत्तियों के कुल 5 लाख से ज्यादा आवेदन मिले
दावों और आपत्तियों की अवधि के दौरान सभी प्रकार के कुल 5,01,880 आवेदन प्राप्त हुए. इसकी तुलना में 31 अगस्त, 2026 से पहले एसआईआर से पूर्व की अवधि में फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 सहित कुल 5,25,990 आवेदन प्राप्त हुए थे.

दिल्ली CEO कार्यालय ने बताया कि निर्वाचन आयोग के 6 नवंबर के निर्देशों के अनुसार, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उन मतदाताओं के घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर रहे हैं, जिनके नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में एएसडीडी यानी अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट श्रेणी में चिह्नित होने के कारण शामिल नहीं हो सके थे. इन फॉर्मों को जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है.

दिल्ली सीईओ कार्यालय ने कहा कि मतदाता अभी भी अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं. हालांकि, 25 नवंबर को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद प्राप्त फॉर्म-6 आवेदनों का निस्तारण अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर भारत लाए, पासपोर्ट छीना और कराने लगे साइबर ठगी, नोएडा के PG में बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES