SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली पुलिस का वांटेड आरोपी UAE से भारत लाया गया, युवती को नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न का आरोप

दिल्ली में 20 वर्षीय युवती को नशीला पदार्थ देकर उसका यौन उत्पीड़न करने के मामले में वांछित सजीर पल्ली मूप्पम को CBI ने इंटरपोल और UAE अधिकारियों के सहयोग से भारत लाया गया.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 04, 2026, 06:57 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:02 PM IST
Image Credit: दिल्ली पुलिस का वांटेड आरोपी UAE से भारत लाया गया, युवती को नशीला पदार्थ देकर यौन उत्पीड़न का आरोप
Join

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर 'रेड नोटिस' वाले आरोपी सजीर पल्ली मूप्पम को UAE से भारत लाने (प्रत्यर्पण) में सफलता हासिल की है. आरोपी दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज किए गए यौन उत्पीड़न के एक मामले में वांछित था. उसे 4 नवंबर को दिल्ली लाया गया. दिल्ली पुलिस की एस्कॉर्ट टीम उसे UAE से लेकर आई.

क्या है पूरा मामला?

साथी संग मिलकर 20 साल की युवती को पिलाया नशीला पदार्थ
जांच से पता चला है कि अपने एक साथी के साथ मिलकर  ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 20 वर्षीय एक महिला को जबरन नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे वह बेसुध हो गई. उसकी इस असहाय स्थिति का फायदा उठाते हुए आरोपी उसे एक होटल ले गया.

शख्स यौन उत्पीड़न का आरोपी, जांच में हुआ खुलासा
पकड़े जाने से बचने के लिए उसने किसी और के पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करके होटल में चेक-इन किया. उसने पीड़िता की मर्जी के बिना उसका यौन उत्पीड़न किया, जिसकी पुष्टि बाद में मेडिकल और फोरेंसिक रिपोर्ट से हुई. इस मामले में संबंधित अदालत के समक्ष एक विस्तृत चार्जशीट पहले ही दाखिल की जा चुकी है.

इंटरपोल के रेड नोटिस के बाद UAE में हुई गिरफ्तारी
दिल्ली पुलिस के अनुरोध पर CBI ने इंटरपोल (INTERPOL) के जरिए आरोपी के खिलाफ 'रेड नोटिस' जारी करवाया था. NCB-नई दिल्ली के अनुरोध पर UAE के अधिकारियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया. कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद UAE के अधिकारियों ने उसे भारत प्रत्यर्पित कर दिया.

2019 से अब तक 278 से ज्यादा वांटेड अपराधी भारत लाए गए- CBI
CBI के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के आपसी तालमेल से यह कार्रवाई संभव हुई. CBI ने बताया कि 2019 से अब तक इंटरपोल के साथ समन्वय कर 278 से ज्यादा वांटेड अपराधियों को विदेश से भारत लाया जा चुका है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP की 'अराजकता हटाओ महारैली', हजारों छात्रों ने निकाला मार्च

(प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES