SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Delhi Power Cut: 29 सितंबर को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली, जानें क्षेत्रों के नाम और टाइमिंग

29 सितंबर 2026 को दिल्ली के कई इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी. बिजली वितरण कंपनियों ने बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया. ऐसे में किन इलाकों में बत्ती गुल होने वाली है और किस समय, डिटेल में जानें.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 28, 2026, 11:00 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 04:21 PM IST
Image Credit: Delhi Power Cut: DEMO AI PHOTO
Join

Delhi Power Cut Alert: दिल्ली में मंगलवार यानी कि 29 सितंबर 2026 को कई इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बाधित हो सकती है. बिजली वितरण कंपनियों द्वारा जारी शटडाउन शेड्यूल के अनुसार, ट्रांसफार्मर मेंटेनेंस, पावर नेटवर्क अपग्रेड, फीडर मेंटेनेंस, स्मार्ट मीटर लगाने और पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा. इन कामों के कारण अलग-अलग इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रह सकती है.

इन इलाकों में बिजली गुल का असर
मंगलवार को जनकपुरी, पंजाबी बाग, पश्चिम विहार, नांगलोई, मुंडका, द्वारका, पालम, वसंत कुंज, छतरपुर, महरौली, साकेत, मालवीय नगर, लाजपत नगर, आरके पुरम, हौज खास, खानपुर, संगम विहार, उत्तम नगर, नजफगढ़ और जाफरपुर समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहने की संभावना है.

कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर के बीच बिजली गुल रहेगी, जबकि कुछ में समय अलग-अलग रहेगा. छतरपुर में BG-1 ब्लॉक, करमपुरा, शालीमार/शिवालिक एरिया, पुष्प विहार और राजपुर खुर्द एक्सटेंशन में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मेंटेनेंस या नेटवर्क से जुड़ा काम शेड्यूल है.

अजमेरी गेट में भी पावर कट का असर
BYPL के दरियागंज डिवीजन में स्मार्ट मीटर लगाने का काम प्रपोज्ड है. इस वजह से मंगलवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच मानेक भवन, सेल्स टैक्स डिपार्टमेंट, फिरोज शाह कोटला स्टेडियम और अजमेरी गेट के आसपास पावर सप्लाई पर असर पड़ सकता है.

किन कामों के लिए पावर कट होगा?
पावर कंपनियों के शेड्यूल में अलग-अलग एरिया के लिए ट्रांसफॉर्मर का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, 11KV फीडर मेंटेनेंस, LT सर्किट अपग्रेड, RMU मेंटेनेंस और पेड़ों की छंटाई शामिल है. ये शेड्यूल्ड समय एरिया और किए जा रहे काम के हिसाब से अलग-अलग होते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES