App

Delhi में BS-6 से कम गाड़ियों की एंट्री बैन: 'खटारा गाड़ियां राजधानी में क्यों लाना चाहते हैं', राहुल गांधी पर बरसे मंत्री मनजिंदर सिरसा

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध के बीच मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी पर निशाना साधा. मंत्री ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस के बयान को नौटंकी बताया.

Delhi में BS-6 से कम गाड़ियों की एंट्री बैन: 'खटारा गाड़ियां राजधानी में क्यों लाना चाहते हैं', राहुल गांधी पर बरसे मंत्री मनजिंदर सिरसा
Image Credit: Delhi में गाड़ियों की एंट्री बैन: 'खटारा गाड़ियां राजधानी में क्यों लाना चाहते हैं', राहुल गांधी पर बरसे मंत्री मनजिंदर सिरसा

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से BS-6 से कम मानक वाले वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है. प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए उठाए जा रहे इन सख्त कदमों को लेकर राजधानी में सियासत भी गर्म हो गई है. इसी बीच भाजपा नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस के बयान को नौटंकी करार देते हुए कहा कि GRAP लागू होने की घोषणा जून के महीने में ही हो गई थी.

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, राहुल गांधी जी, कांग्रेस ने जो कल बयान दिया है, वह नौटंकी है. मैं हैरान हूं कि कांग्रेस बयान दे रही है कि GRAP के कारण हमारे लोग नहीं आ पाएंगे. जानबूझकर इसको लागू किया गया है, इसको थोपा जा रहा है. तो पहले बता दूं कि GRAP लगा हुआ है, जून के महीने से अनाउंसमेंट हो गई थी. और दूसरा, आप ऐसी खटारा गाड़ियां दिल्ली में लाना क्यों चाहते हैं? क्यों दिल्ली के लोगों की सेहत के साथ खेलना चाहते हैं?

उन्होंने आगे कहा, लाठियों से मत डरिए, किसी से मत डरिए. फ्रॉड है, कुछ होने ही नहीं वाला. लोग आ ही नहीं रहे हैं, ये बहाने ढूंढ रहे हैं.

राहुल गांधी पर 1984 के दंगों का जिक्र कर साधा निशाना
मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, जिस लक्ष्य कदमों पर राहुल गांधी चल रहे हैं, मैंने पहले भी कहा था, यह गलत है. इसी के रास्ते पर कभी राजीव गांधी ने देश के सिखों को मरवाकर सत्ता हासिल की थी, 400 सीट हासिल की थी. इस 1 नवंबर को यह सोच रहे हैं हम इसी रास्ते पर चलेंगे, हम भी सत्ता हासिल करेंगे. मगर देश के लोग समझदार हो चुके हैं और इस तरह के अराजकता फैलाने वाले लोग, इस तरीके से कत्लेआम करने वाले लोग, लोगों के ऊपर अत्याचार करके सत्ता हासिल करने वाले लोग नप गए हैं. अब दोबारा राहुल गांधी यह ख्वाब देखने बंद कर दें.

उन्होंने आगे कहा, हम दिल्ली के सिख 1 नवंबर को हरी नगर से 1984 की पीड़ा, जब से लोगों के मन में सबसे ज्यादा है, ऐसे में राहुल गांधी फिर से अपना वही रंगमंच सजाना चाहते हैं. इसके विरोध में हरी नगर से तिलक नगर तक हजारों की संख्या में सिख निकलेंगे और इस चीज का विरोध करेंगे, जो यह पाप करने जा रहे हैं.

प्रदूषण को लेकर लोगों से की अपील
दिल्ली के प्रदूषण पर बात करते हुए सिरसा ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले AQI में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह फिलहाल अस्थायी बारिश के कारण है. उन्होंने कहा कि आगे भी हवा को साफ रखना सभी के लिए चुनौती है.

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, हम सबके लिए चुनौती है. मैं सबकी जनभागीदारी के लिए जी टीवी के माध्यम से अपील करता हूं कि आप अपना कूड़ा सड़कों पर मत फेंकिए, उसको डेजिग्नेटेड जगह पर लेकर जाइए. पॉल्यूटिंग व्हीकल को घर से मत निकालिए. पहले उसका PUC चेक करवाइए, फिर तेल लेने चाहिए.

BS-6 से कम मानक वाले वाहन लाने पर कार्रवाई की चेतावनी
मनजिंदर सिंह सिरसा ने NCR में रहने वाले लोगों से भी दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहन नहीं लाने की अपील की. उन्होंने कहा, एनसीआर में बसे हुए लोगों को कहना चाहता हूं कि दिल्ली में अपनी पॉल्यूटिंग गाड़ी लेकर मत आइए. BS-6 से कम की गाड़ी लाएंगे तो आप पर कार्रवाई होगी.

उन्होंने आगे कहा कि इस दौरान कंस्ट्रक्शन पर भी प्रतिबंध है और इंडस्ट्रीज को भी अपने प्रदूषण को नियंत्रित करना होगा. सिरसा ने कहा, हम नहीं चाहते कि हम कार्रवाई करें, लेकिन अगर कार्रवाई होगी तो सख्त होगी, यह याद रखना.

(तान्या चूग की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More