App

दिल्ली में AQI 400 पार होते ही पुलिस का एक्शन, फरीदाबाद से आने वाली गाड़ियों को बॉर्डर से लौटाया

दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के बीच GRAP-2 लागू होने के बाद दिल्ली पुलिस ने बदरपुर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी है. फरीदाबाद से दिल्ली आने वाली BS6 से नीचे की गाड़ियों को रोका जा रहा है और कागजात व PUC की जांच के बाद वापस भेजा जा रहा है.

दिल्ली में AQI 400 पार होते ही पुलिस का एक्शन, फरीदाबाद से आने वाली गाड़ियों को बॉर्डर से लौटाया
Image Credit: दिल्ली में AQI 400 पार होते ही पुलिस का एक्शन, फरीदाबाद से आने वाली गाड़ियों को बॉर्डर से लौटाया

मंगलवार को दिल्ली में औसत AQI 324 पार दर्ज किया गया. वहीं कुछ इलाकों ये 400 पार पहुंचा. दिल्ली और NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने GRAP-II लागू किया है. इसके तहत आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक है. प्राकृतिक गैस/एनर्जी जनरेटर चलाने की अनुमति है. इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में BS6 से नीचे की डीजल और पेट्रोल गाड़ियों पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है. इसके बाद मंगलवार को दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है, जहां BS6 से नीचे की गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा.

GRAP-II लागू होने के बाद बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग तेज 
दिल्ली का बदरपुर बॉर्डर हरियाणा के फरीदाबाद से लगा हुआ है, जहां से लोग फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश करते हैं. वहीं आज बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली सरकार द्वारा GRAP-2 का नियम लागू किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस की सख्ती देखने को मिल रही है. यहां फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाली BS6 से नीचे की गाड़ियों को तुरंत रोका जा रहा है. उनके कागजात चेक किए जा रहे हैं और उनके पॉल्यूशन सर्टिफिकेट (PUC) देखे जा रहे हैं. इसके बाद उन्हें यू-टर्न कराकर वापस फरीदाबाद भेज दिया जा रहा है.

इस दौरान यात्री भी परेशान होते दिखाई दिए. हालांकि, दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए बदरपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस का सख्त तेवर देखने को मिल रहा है.

BS6 से नीचे मानक वाली गाड़ियां को भेजा रहा वापस
वहीं ऑफ कैमरा बदरपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मी ने बताया, देखिए, हम लोग जो भी BS6 से नीचे मानक वाली गाड़ियां हैं, उन्हें तुरंत रोक रहे हैं. उनके कागजात चेक करने के बाद उन्हें यू-टर्न कराकर वापस फरीदाबाद भेज रहे हैं, क्योंकि हमें आदेश मिला है कि BS6 से नीचे की कोई भी गाड़ी दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर के माध्यम से प्रवेश नहीं होनी चाहिए. दिल्ली सरकार का यह अच्छा नियम है, क्योंकि दिल्ली में प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता जा रहा है.

प्रदूषण के निपटने के लिए उठाए गए ये कदम 
बता दें कि होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में तंदूर, कोयला और लकड़ी के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. 
निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने के लिए मेट्रो पार्किंग को छोड़कर अन्य जगहों पर पार्किंग फीस में बढ़ोतरी की गई है. 
दिल्ली मेट्रो द्वारा अतिरिक्त फेरे (DMRC) बढ़ाए गए हैं. 
सड़कों पर मैकेनिकल/वैक्यूम सफाई और पानी व डस्ट सप्रेसेंट का छिड़काव तेज किया गया है. 
कंस्ट्रक्शन साइट्स पर धूल रोकने के कड़े नियम लागू किए गए हैं और खुले में मलबा फेंकने पर पाबंदी है.
दिल्ली के बाहर से आने वाले गैर-BS-VI पेट्रोल और डीजल वाहनों की एंट्री पर पहले से लागू नियमों और PUCC (प्रदूषण प्रमाण पत्र) की सख्त जांच की जा रही है.

(हरि किशोर साह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More