SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली सरकार पर AQI के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप, सौरभ भारद्वाज बोले- जनता को मूर्ख बनाना बंद करें

AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की BJP सरकार पर AQI के वास्तविक आंकड़े छिपाने और प्रदूषण का स्तर कम दिखाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 02:30 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 02:38 PM IST
Image Credit: सौरभ भारद्वाज (X)
Join

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों में हेराफेरी करने का गंभीर आरोप लगाया है. आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार वास्तविक प्रदूषण के स्तर को कम दिखाकर जनता को गुमराह कर रही है. उन्होंने इसे दिल्ली के लोगों के साथ धोखा करार दिया.

दिल्ली सरकार पर लगा AQI  के आंकड़ों में हेराफेरी का आरोप
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार AQI  के आंकड़ों में कथित तौर पर हेराफेरी कर रही है. प्रदूषण के वास्तविक स्तर से कम आंकड़े दिखाना बेहद गंभीर मामला है, क्योंकि इसका सीधा असर आम लोगों की सेहत पर पड़ सकता है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदूषण का स्तर वास्तविकता से अधिक है तो उसे कम दिखाकर लोगों को किस तरह सुरक्षित रखा जा सकता है?

खराब AQI से स्वस्थ पर असर
आप प्रदेश अध्यक्ष ने आगाह किया कि प्रदूषण के आंकड़ों को वास्तविकता से कम दिखाने के गंभीर स्वास्थ्य संबंधी परिणाम हो सकते हैं. इससे लोगों को प्रदूषण के वास्तविक खतरे का अंदाजा नहीं लग पाएगा और वे जरूरी सावधानियां बरतने में लापरवाही कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि खराब वायु गुणवत्ता के संपर्क में आने से हार्ट अटैक, अस्थमा के गंभीर दौरे और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं. गंभीर परिस्थितियों में मरीज को सांस लेने में विफलता जैसी जानलेवा स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है.

सौरभ भारद्वाज के मुताबिक, AQI के आंकड़े केवल सरकारी रिकॉर्ड या प्रशासनिक रिपोर्ट का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आम नागरिकों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े फैसले लेने में मदद करते हैं. यदि लोगों को प्रदूषण की वास्तविक स्थिति की जानकारी ही नहीं मिलेगी तो वे घर से बाहर निकलने, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को लेकर सही निर्णय कैसे ले पाएंगे?

जनता को मूर्ख न बनाकर सच्चाई बताएं 
उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदूषण जैसी गंभीर समस्या से निपटने के बजाय अगर आंकड़ों को ही कम करके दिखाया जाएगा तो इससे जनता की मुश्किलें और बढ़ेंगी. प्रदूषण की वास्तविक स्थिति सामने आना जरूरी है, ताकि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सकें.

AAP ने इस पूरे मामले को दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा गंभीर सवाल बताया है. पार्टी का कहना है कि प्रदूषण के आंकड़ों में पारदर्शिता होनी चाहिए और लोगों को वास्तविक एक्यूआई की जानकारी मिलनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: ग्रीन पटाखों की आड़ में 'काली' आतिशबाजी! दिवाली के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली; AQI 449 के पार

(Input: आईएएनएस)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES