SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में नकली नोटों का बड़ा खेल बेनकाब, 2.65 लाख की फर्जी करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नकली नोटों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. पहाड़गंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2,65,100 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 36 साल के दिनेश कुमार झा और 20 साल के सतीश कुमार के रूप में हुई है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 06, 2026, 01:18 PM IST | Updated: Nov 06, 2026, 01:23 PM IST
Image Credit: दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है
Join

दिल्ली पुलिस ने नकली भारतीय करेंसी की सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा किया है. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के पहाड़गंज थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2,65,100 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी 36 साल के दिनेश कुमार झा और 20 साल के सतीश कुमार के रूप में हुई है.

कितने मिले नोट? 

पुलिस को 5 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि पहाड़गंज इलाके में दो लोग नकली नोटों की सप्लाई करने के लिए आए हुए हैं. इसके बाद SI एस.एन. ओझा की टीम ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने स्थित नीलम गेस्ट हाउस में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से 2.65 लाख रुपये से ज्यादा के नकली नोट मिले. इनमें 500, 200, 100 और 50 रुपये के नोट शामिल हैं. मौके पर क्राइम टीम और एफएसएल की टीम को बुलाकर नोटों की जांच कराई गई.

किस तरह बेचने 

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी नकली नोट बेचने के लिए दिल्ली आए थे. उनकी योजना 1 लाख रुपये के नकली नोटों को 25 से 30 हजार रुपये के असली नोटों के बदले बेचने की थी. दोनों ग्राहक तलाश रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें ये नकली नोट कथित तौर पर S नाम के एक शख्स ने सप्लाई किए थे. अब पुलिस उस सप्लायर और इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है.

पुलिस ने जांच किया

जांच में ये भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी दिनेश कुमार झा पहले भी नकली करेंसी के मामले में शामिल रहा है. उसके खिलाफ साल 2023 में दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाने में नकली नोटों से जुड़ा मामला दर्ज हुआ था. दोनों आरोपियों के खिलाफ पहाड़गंज थाने में मामला दर्ज किया गया है. दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है. पुलिस अब नकली नोटों के असली स्रोत और पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- चावड़ी बाजार हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार

(दिल्ली से अशोक कुमार की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES