SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की जा रही थी मॉनिटरिंग, नौजवानों का ब्रेन वाश करने का आरोप

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को पकड़ा है. जांच एजेंसियां ​​लगातार इस संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही थीं.

Written By Ranjana Kahar
Published: Nov 28, 2026, 10:47 IST | Updated: Nov 28, 2026, 11:03 IST
Image Credit: दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार- Photo Ai
Join

दिल्ली पुलिस को एक आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध की गतिविधियों पर पुलिस की लंबे समय से नजर थी और उसे सोशल मीडिया के माध्यम से मॉनिटर किया जा रहा था. बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से पहले संदिग्ध से पूछताछ की गई थी. इसके बाद कुछ दिन पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया. अब जांच एजेंसियां ​​उसके संपर्कों, गतिविधियों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही हैं.

नौजवानों का ब्रेनवॉश कर रही पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI पर सोशल मीडिया के जरिए भारतीय युवाओं का ब्रेनवॉश करने और उन्हें आतंकवादी संगठनों से जोड़ने की कोशिश करने का संदेह है.  जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी को सोशल मीडिया के माध्यम से ही रिक्रूट किया गया था.

दिल्ली से गुजरात तक आतंकी नेटवर्क की पड़ताल

गिरफ्तारी के बाद स्पेशल सेल इस मामले की हर कड़ी को जोड़ने का काम कर रही है. जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि दिल्ली में पकड़े गए इस संदिग्ध का गुजरात में गिरफ्तार जैश आतंकी से कोई कनेक्शन तो नहीं है. माना जा रहा है कि इस संभावित संबंध की जांच से आतंकवादी नेटवर्क, उसके स्लीपर सेल या भर्ती मॉड्यूल के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं.

27 नवंबर को गुजरात से पकड़ा गया था संदिग्ध

बता दें कि 27 नवंबर को गुजरात ATS ने वडोदरा में एक बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ा था, जिसके पास से एक AK-47 राइफल और 23 कारतूस बरामद किए गए. एक गुप्त सूचना के आधार पर ATS टीम ने जरोद पुलिस स्टेशन इलाके में एक बस स्टैंड के पास घेराबंदी की और उस संदिग्ध वाहन को रोका. वाहन की तलाशी लेने पर हथियार मिले और मौके से ही एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया. शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा हुआ है.

यह भी पढ़ें: इन जगहों पर अब उम्र नहीं बनेगी रोजगार की बाधा, दिल्ली हाई कोर्ट ने 65 साल की हटाई पाबंदी, फोटोग्राफरों को मिली बड़ी राहत
 

हर पहलुओं से की जा रही जांच

फिलहाल, एजेंसियां ​​संदिग्ध से पूछताछ कर रही हैं ताकि उसके संभावित नेटवर्क और अन्य संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. इस जांच के जरिए आतंकवादी संगठन की ऑनलाइन गतिविधियों और संभावित संपर्कों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि क्या गिरफ्तार संदिग्ध का गुजरात में पहले पकड़े गए जैश के किसी आतंकवादी से कोई संबंध है.
 

आशीष सिंह की रिपोर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रंजना कहार एक डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया और डेस्क ऑपरेशंस के क्षेत्र में 4 सालों से ज्यादा का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचलों, क्राइम और स्थानीय मुद्दों (हाइपरलोकल खबरों) की सटीक, निष्पक्ष व तथ्य-आधारित कवरेज में उनकी एक्सपर्टीज है.छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (बिलासपुर) से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद रंजना ने अपने करियर की शुरुआत ETV भारत से की थी. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने APN न्यूज़ के साथ भी काम किया है. कंटेंट एडिटिंग, न्यूज़ प्रोडक्शन और डेस्क मैनेजमेंट पर मजबूत पकड़ होने के कारण वे रीडर्स तक खबरें तेजी, गुणवत्ता और प्रामाणिकता के साथ पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं.रंजना कहार से आप ranjana.kahar@india.com पर ईमेल के माध्यम से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES