AAP नेता सौरभ भारद्वाज, MLA जरनैल सिंह समेत 3 पर FIR दर्ज, Delhi पुलिस के कॉन्स्टेबल पर हमले का आरोप
दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और आप कार्यकर्ता साहिब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है
Delhi News: Delhi News: दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल, जो सादे कपड़ों में ड्यूटी पर थे, उसपर कथित तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिलक नगर दौरे के दौरान हमला हुआ. घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक जरनैल सिंह और आप कार्यकर्ता साहिब सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की है.
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोगों की भीड़ सादे कपड़ों में कॉन्स्टेबल को घेरे हुए दिख रही है. जब मामला बिगड़ा तो मौके पर मौजूद दूसरे पुलिस अधिकारियों ने बीच-बचाव किया और हेड कांस्टेबल को भीड़ से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर ले गए. पुलिस हेड कॉन्स्टेबल का मेडिकल टेस्ट हुआ. हमले के बाद, घायल हेड कांस्टेबल का मेडिकल टेस्ट हुआ.
पुलिस के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर चोटों की गंभीरता का पता चलेगा. हेड कॉन्स्टेबल ने आरोप लगाया कि उसने मौके पर मौजूद लोगों को बताया था कि वह एक पुलिस अफसर है, लेकिन इसके बावजूद उसे रोका गया और उसके साथ मारपीट की गई.
सौरभ भारद्वाज समेत तीन नेताओं के खिलाफ केस
दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर ली है. FIR में AAP नेता सौरभ भारद्वाज, MLA जरनैल सिंह और साहिब सिंह के नाम हैं. कई अनजान लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.
FIR में एक पुलिस अफसर पर हमला करने और सरकारी काम में रुकावट डालने का आरोप है. पुलिस अब वीडियो फुटेज और दूसरे मौजूद सबूतों के आधार पर घटना की जांच कर रही है. फिलहाल, इस मामले पर अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है.