पटेल नगर में पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर प्रकाश उर्फ चिनू दबोचा
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने वांछित गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.
Published: Nov 13, 2026, 07:09 AM IST
| Updated: Nov 13, 2026, 07:11 AM IST
दिल्ली के पटेल नगर इलाके में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान पुलिस ने वांछित गैंगस्टर प्रकाश उर्फ आकाश उर्फ चिनू को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया. ये कार्रवाई सेंट्रल जिले की AATS टीम ने की. पुलिस ने बताया कि प्रकाश उर्फ चिनू नबी करीम थाने का घोषित बदमाश (BC) है.
वो सितंबर में सदर बाजार-नबी करीम इलाके में शोभायात्रा के दौरान हुए हिंसक विवाद के मामले में वांछित था. इस घटना में प्रकाश उर्फ चिनू और विकास कालिया गैंग के बीच झड़प हुई थी. इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. आखिरकार पटेल नगर में मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
खबर अपडेट की जा रही है...