App

Delhi Slap Row: FIR के बीच सौरभ भारद्वाज ने पुलिस के खिलाफ दी शिकायत, LG-DCP को लिखी चिट्ठी; कोर्ट से दखल की मांग

सौरभ भारद्वाज ने SHO घनश्याम किशोर और ACP निर्मल समेत पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की. उन्होंने महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी और उन्हें हिरासत में लेने के भी आरोप लगाए.

Delhi Slap Row: FIR के बीच सौरभ भारद्वाज ने पुलिस के खिलाफ दी शिकायत, LG-DCP को लिखी चिट्ठी; कोर्ट से दखल की मांग
Image Credit: सौरभ भारद्वाज

Delhi News: आम आदमी पार्टी की दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने खुद पर खुद पर FIR दर्ज होने के बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर और उपराज्यपाल को पत्र लिखकर विकासपुरी SHO घनश्याम किशोर और ACP निर्मल समेत दूसरे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. अपनी शिकायत में सौरभ भारद्वाज ने पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिनमें कथित मारपीट, महिलाओं को हिरासत में लेना, छेड़छाड़, डिजिटल सबूतों से छेड़छाड़ और हत्या की कोशिश शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को इस मामले में दखल देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्वक पुलिस स्टेशन जा रहे थे, ताकि प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा सके. इसी दौरान कुछ लोग उनकी भीड़ में शामिल हो गए और कथित तौर पर उनके पार्षद के साथ जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट की. उन्होंने दावा किया कि इन लोगों को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया और पूरी घटना के वीडियो उनके पास मौजूद हैं.

 उन्होंने आरोप लगाया कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि इन लोगों को कथित तौर पर दंगे जैसी स्थिति पैदा करने के लिए पुलिस ने वहां भेजा था. उन्होंने इसे दिल्ली पुलिस की साजिश बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य सांप्रदायिक तनाव पैदा करना था. उन्होंने जंतर-मंतर और CJP के विरोध प्रदर्शन का भी हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से सवाल किया कि आखिर सादे कपड़ों में गुंडों को वहां क्यों भेजा गया था और पूरे मामले की जांच क्यों नहीं की जा रही है.

अपनी शिकायत में भारद्वाज ने दिल्ली के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा और उनके साथियों के खिलाफ भी FIR दर्ज करने की मांग की है. उनका आरोप है कि 27 सितंबर को 22 साल का साहिब सिंह मनोहर नगर गुरुद्वारे के पास सड़क बनाने से जुड़े विवाद को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहा था. तिलक नगर के MLA जरनैल सिंह और मंत्री प्रवेश वर्मा के बीच सड़क निर्माण के विवाद की वीडियो बना रहा था, तभी मंत्री ने उसे थप्पड़ मार दिया.

अपनी शिकायत में, भारद्वाज ने दावा किया कि साहिब सिंह का मोबाइल फोन छीनने का मकसद कथित तौर पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो को मिटाना था. उन्होंने इस मामले को सड़क बनाने की क्वालिटी और उससे जुड़े आरोपों से भी जोड़ा.

साहिब सिंह ने अपनी पुलिस शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि सड़क इंस्पेक्शन के दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया. इस बीच, प्रवेश वर्मा ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि युवक उनके काम में रुकावट डाल रहा था. दिल्ली पुलिस ने बाद में साहिब सिंह की शिकायत के आधार पर एक NCR दर्ज की, जबकि पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) के एक असिस्टेंट इंजीनियर की शिकायत के आधार पर अनजान लोगों के खिलाफ एक अलग FIR दर्ज की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More