)
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए आठ महीने के एक बच्चे को घटना के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बचा लिया है. पुलिस ने इस मामले में एक कपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
24 घंटे के भीतर यूपी से अपहरण के मामले में तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके से कथित तौर पर अगवा किए गए आठ महीने के एक बच्चे को घटना के 24 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बचा लिया है. इस अपहरण और बाल तस्करी के मामले में एक दंपति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. यह मामला तब सामने आया जब ब च्चे की मां लक्ष्मी, जो एक ई-रिक्शा चालक हैं.
महिला रिक्शा चालक का बच्चा हुआ किडनैप
बच्चे कि मां ने पुलिस को शिकायत दी और कहा कि उनके काम पर जाने के दौरान उनके बच्चे की देखभाल करने वाली ज्योति के पास से उनका बच्चा गायब हो गया है. उसकी शिकायत में मंडावली थाने में अपहरण का केस दर्ज हुआ. पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी कपल की बेटे की चाहत ही बच्चे की किडनैपिंग की वजह थी.
केयरटेकर के बयान में मिले सुराग
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में केयरटेकर ने बताया कि वह सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर कुछ सामान खरीदने गई थी. इस दौरान उसकी मुलाकात एक अनजान आदमी से हुई. फिर वह आदमी बच्चे को लेकर भाग गया.
मामले की जांच के लिए पुलिस ने आस-पास के इलाकों से CCTV फुटेज चेक की और आरोपी के भागने के संभावित रास्तों का पता लगाया. फुटेज में एक आदमी बच्चे को ले जाता हुआ दिखा. इसके बाद ऑटो-रिक्शा ड्राइवरों से पूछताछ की गई, जिससे आरोपी की गतिविधियां अक्षरधाम से जुड़ीं.
पुलिस मिनी ट्रक ड्राइवर तक पहुंची
जांच के दौरान, पुलिस ने ऋषिपाल (40) की पहचान की, जो मूल रूप से मथुरा का रहने वाला एक मिनी ट्रक ड्राइवर है. पुलिस के मुताबिक, ऋषिपाल ने किडनैप हुए बच्चे को अलीगढ़ जिले के वाजिदपुर गांव में छत्रू नाम के एक आदमी को सौंप दिया था.
पुलिस ने बताया कि छत्रू (50) पेशे से किसान है और उसकी पत्नी कुसमा (45) भी इस मामले में आरोपी है. दोनों वाजिदपुर गांव के रहने वाले है. छत्रू और ऋषिपाल दूर के रिश्तेदार भी बताए जाते हैं.
एक साल पहले बनाया था प्लान
पुलिस के मुताबिक, छत्रू और कुसमा ने करीब एक साल पहले बच्चा पैदा करने का प्लान बनाया था. कपल की पहले से तीन बेटियां थीं और वे एक बेटा चाहते थे. पूछताछ और सर्च ऑपरेशन के बाद, पुलिस ने बच्चे को वाजिदपुर गांव से सुरक्षित बरामद कर लिया.
तीनों आरोपियों (ऋषिपाल, छत्रू और कुसमा) को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया. मंडावली थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, तीनों का कोई पिछला क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है. मामले के दूसरे संभावित एंगल, जिसमें चाइल्ड ट्रैफिकिंग भी शामिल है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.