SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में बदल गया मौसम का मिजाज! दिन में धूप तो सुबह-शाम ठंड, जानें अगले 3 दिनों का हाल

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार, 3 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने और मौसम साफ रहने की उम्मीद है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 03, 2026, 06:56 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 06:59 AM IST
Image Credit: दिल्ली में बदल गया मौसम का मिजाज
Join

दिल्ली में गुलाबी ठंड ने आ गई है. तापमान में भी पहले से गिरावट देखने को मिल रहा है. लोगों को गर्मी से पूरी तरह राहत है. वहीं दूसरी तरफ सुबह और शाम के समय में हल्की ठंड महसूस होने लगी है. मंगलवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने की भी संभावना है. वहीं सोमवार को भी मौसम साफ ही था. बीते दिन न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा. लोगों को सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है. अब लोगों को कंबल निकालने की जरूरत पड़ने वाली है. आज दिन चढ़ने का साथ आसमान साफ हो सकता है.  

सोमवार को मौसम कैसा था? 

दिल्ली में सोमवार 2 नवंबर को सुबह में हल्की ठंड थी, लेकिन दिन होते ही मौसम साफ हो गया. सोमवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास था. वहीं रात होते ही तापमान में गिरावट होने लगती है. यही कारण है कि रात के समय ठंड बढ़ जाती है. अब धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी ही. लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा. शाम और रात में हवा की रफ्तार बढ़ जाती है. बीते सोमवार को दिन के समय मौसम साफ रहता था.  

मंगलवार को मौसम कैसा रहेगा? 

दिल्ली-एनसीआर मंगलवार 3 नवंबर को मौसम साफ रहने वाला है. आज अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के आसपास रहने वाला है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. सुबह के समय लोगों को ठंड लगने वाली है. वहीं दिन के चढ़ते मौसम साफ रहने वाला है. दिल्ली में   प्रदूषण को लेकर 1 नवंबर से बॉर्डर्स पर सख्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था. वहीं अब गैर-बीएस 6 (Non-BS VI) डीजल और पेट्रोल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है.    

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में भी मौसम साफ रहने वाला है. अब किसी तरह का कोई अलर्ट या बारिश की संभावना नहीं है. वहीं आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है. आने वाली 6 तारीख को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने वाला है. अब लोगों को बारिश से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण की मार झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें- GRAP-2 के बीच दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला, अब वर्किंग डेज में चलेंगी 20 एक्सट्रा ट्रेन ट्रिप

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES