SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में बिगड़ी हवा, आनंद विहार का AQI 328, दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्ली में अब ठंड का असर दिखने लगा है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट के कारण लोगों को ठंड महसूस हो रही है.सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा और धुंध भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 8 नवंबर को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 08, 2026, 06:41 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 07:01 AM IST
Image Credit: AI Image
Join

दिल्ली में ठंड ने दस्तक दे दी है. लोगों को रात और सुबह के समय सबसे ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है. वहीं सुबह के समय कोहरा और धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार 8 नवंबर को दिल्ली में ज्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप खिलने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में शनिवार को भी सुबह और शाम के समय मौसम ठंड शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना थी.  

7 नवंबर को कैसा था मौसम?

शनिवार 7 नवंबर को हल्की-हल्की ठंड थी. मौसम पूरी तरह बदला हुआ था. सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड लग रही थी. शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा. दिन चढ़ते आसमान साफ था. राजधानी में शनिवार को प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में रहा और औसत वायु प्रदूषण AQI  369 रहा. CPCB के अनुसार, लोधी रोड पर AQI 246 रिकॉर्ड किया गया, जबकि IMD लोधी रोड स्टेशन पर 275 रिकॉर्ड किया गया, दोनों ही खराब श्रेणी में हैं. कई दूसरे मॉनिटरिंग स्टेशनों ने AQI लेवल 300 से ऊपर बताया जा रहा है.

दीवाली के दिन कैसा रहेगा मौसम?

आज रविवार को दिल्ली में दिवाली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है. IMD के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रह सकता है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक दिल्ली के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. रविवार को दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलेंगी. दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़ सकती है. वहीं, पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड का अहसास बढ़ सकता है.

बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं

बता दें कि IMD ने रविवार को दिल्ली में बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. फिलहाल दिल्ली के सभी जिलों को ग्रीन यानी नो वार्निंग की श्रेणी में रखा गया है. दिल्ली से सटे आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के पार; स्मॉग की चादर से ढकी राजधानी
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES