दिल्ली-NCR में अब नहीं होगी बारिश: हवा फिर हुई जहरीली, ठंड बढ़ने के साथ 472 पहुंचा AQI
दिल्ली में मौसंम बदल गया है. अब लोगों को ठंड लगने लगी है. वहीं दूसरी तरफ ठंड के साथ-साथ पॉल्यूशन भी तेजी से बढ़ रहा है. आज दिल्ली में आसमान में हल्का कोहरा भी देखने को मिल सकता है. साथ ही कई इलाके ऐसे में हैं, जहां सुबह ही AQI 460 के पार पहुंच गया है.
दिल्ली में मौसम ने पूरी तरह से करटव ले लिया है. लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. इसके साथ ही राजधानी में प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है. दिल्ली समेत कई राज्यों में भी मौसम बदल गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है. वहीं अगले हफ्ते दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. शुक्रवार को हल्की धुंध छाई रह सकती है.
गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को मौसम पूरी तरह बदला हुआ है. वहीं आसमान में हल्की धुंध भी छाई हुई है. लोगों को ठंड का भी एहसास हो रहा है. गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री के आसपास था, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास था. दिल्ली में कहीं भी बारिश के आसार नहीं थे, न ही किसी तरह का अलर्ट था. लोगों को गर्मी से राहत थी. ठंड जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे पॉल्यूशन भी बढ़ रहा है. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.
शुक्रवार को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह बदल गया है. बारिश तो इन दिनों नहीं हो रही है, लेकिन ठंड लगातार बढ़ती नजर आ रही है. अब लोगों को स्वेटर पहनने की जरूरत पड़ रही है. दूसरी तरफ ठंड के साथ प्रदूषण भी तेजी से बढ़ रहा है. कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर AQI 500 के पास रहा है. ऐसे में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है. इसका असर दिल्ली एनसीआर में देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. आज सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास रह सकता है.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
राजधानी की हवा हुई खराब
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ते दिख रहा है. कुछ दिन पहले हुई बारिश से लोगों को काफी हद तक पॉल्यूशन से राहत मिली थी. लेकिन अब हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है. वहीं शुक्रवार 6 नवंबर को सुबह 5 बजे के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया. ऐसे में लोगों की परेशानी बढ़ते नजर आ रही है.
दिल्ली के कई इलाकों में AQI 400 के पार
सुबह 5 बजे के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में सबसे ज्यादा AQI रोहिणी में 472 दर्ज किया गया. वहीं, IIT दिल्ली में 467, पंजाबी बाग में 462, जहांगीरपुरी में 460 और DTU में 453 रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा मुंडका में 437, नरेला और विवेक विहार में 436, अलीपुर में 432 और बवाना में 426 AQI रहा. ITO में 417, द्वारका सेक्टर-8 में 415 और नजफगढ़ में 410 दर्ज किया गया.
दिल्ली-NCR के दूसरे शहरों में भी प्रदूषण का असर देखने को मिला. नोएडा सेक्टर-62 में AQI 419, गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी में 391 और फरीदाबाद सेक्टर-30 में 329 दर्ज किया गया. वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम और सोनीपत के मुरथल में AQI 297-297 रहा. पानीपत सेक्टर-18 में यह 227 रिकॉर्ड किया गया. लगातार बढ़ता प्रदूषण दिल्ली-NCR के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.