App

दिल्ली में BS-6 गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री? कमर्शियल वाहनों पर रोक का सुझाव, जानें क्या है सुप्रीम कोर्ट का 5 साल का प्लान

दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने BS-6 गाड़ियों को अनुमति देने और अगले 5 वर्षों में दिल्ली में कमर्शियल मालवाहक वाहनों की एंट्री रोकने का सुझाव दिया है.

दिल्ली में BS-6 गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री? कमर्शियल वाहनों पर रोक का सुझाव, जानें क्या है सुप्रीम कोर्ट का 5 साल का प्लान
Image Credit: AI IMAGE

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के मामले पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा कि वह दिल्ली में केवल BS-6 उत्सर्जन मानक वाली गाड़ियों को ही अनुमति देने के पक्ष में है. हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई औपचारिक आदेश जारी नहीं किया गया है.

कोर्ट ने यह भी कहा कि वह प्रदूषण को रोकने के लिए तत्काल और लंबे समय के लिए और कौन-कौन से कदम उठाए जा सकते हैं, इस पर विचार करेगा.

दिल्ली में कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर रोक का सुझाव
चीफ जस्टिस ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण रोकने के लिए कमर्शियल मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगानी होगी. हालांकि, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि  जरूरी सामान जैसे फल, सब्जियां और अन्य आवश्यक वस्तुएं दिल्ली में पहुंच जाए. जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित न हो. 

इसके लिए कोर्ट ने सुझाव दिया कि कमर्शियल वाहन दिल्ली की सीमा पर बने गोदामों तक सामान पहुंचाएं. वहां सामान उतार दिया जाए. फिर छोटे बैटरी से चलने वाले या प्रदूषण न फैलाने वाले वाहन उस सामान को दिल्ली के अंदर पहुंचाएं.

कोर्ट  ने कहा कि यह व्यवस्था इस साल या अगले साल लागू करना शायद संभव न हो, लेकिन अगले 5 वर्षों में ऐसी व्यवस्था बनाई जा सकती है, जिससे दिल्ली में कोई भी कमर्शियल वाहन प्रवेश को प्रवेश न करना पड़े.

हरियाणा, पंजाब और यूपी को भी उठाने होंगे कदम
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि NCR में वायु प्रदूषण के संकट से निपटने में पड़ोसी राज्यों जैसे- हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश को भी सक्रिय रूप से भाग लेने की जरूरत है.

कोर्ट ने इन राज्यों को निर्देश दिया कि वे एनसीआर में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करें. 
ये भी पढ़ें: दिल्ली में सर्दी के साथ प्रदूषण का डबल अटैक, 400 पार पहुंचा AQI, जानें आपके इलाके में कितनी जहरीली है हवा?

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Arvind Singh

Arvind Singh

अरविन्द सिंह ज़ी न्यूज़ में सीनियर जर्नलिस्ट हैं. पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव है. वह मुख्यत: सुप्रीम कोर्ट की रिपोर्टिंग करते हैं. इसके अलावा देशभर में कोर्ट से आने वाली बड़ी ख़बरों पर भी उनकी नज़र रहती है. कानून की जटिल, तकनीकी खबरों को सरल अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है, इन्होंने जामिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 
Read More