App

Delhi-NCR में GRAP-3 का उल्लंघन पड़ा भारी, ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में GRAP-3 के नियमों का उल्लंघन करने पर निर्माणाधीन कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं नोएडा सेक्टर-62 में AQI 444 दर्ज हुआ.

Delhi-NCR में GRAP-3 का उल्लंघन पड़ा भारी, ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर लगा 50 लाख का जुर्माना
Image Credit: Delhi-NCR में GRAP-3 का उल्लंघन पड़ा भारी, ग्रेटर नोएडा की कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में ग्रेप-3 (GRAP-3) के नियमों का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन ने एक निर्माणाधीन कंपनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देश पर प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने कंपनी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आरोप है कि ग्रेप-3 लागू होने के बावजूद कंपनी में निर्माण कार्य जारी था और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े नियमों की अनदेखी की जा रही थी. निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रदूषण फैलाने और ग्रेप के प्रतिबंधों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

दिल्ली में आज का AQI
वहीं, शनिवार सुबह 5 बजे के CPCB और संबंधित निगरानी स्टेशनों के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया। 
IIT दिल्ली में AQI 419
नॉर्थ कैंपस में 424
ITO में 414
बुराड़ी क्रॉसिंग में 414
DTU में 401 दर्ज किया गया. 
इसके अलावा कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में AQI 400 रहा, जबकि NIH नरेला में 427 और पंजाबी बाग में 397 दर्ज किया गया.दिल्ली के आनंद विहार में AQI 381, अशोक विहार में 345, जहांगीरपुरी में 387, विवेक विहार में 394 और वजीरपुर में 374 रहा.

नोएडा-गाजियाबाद में AQI 
वहीं, NCR की बात करें तो नोएडा सेक्टर-62 में AQI 444 दर्ज किया गया, जो सूची में सबसे अधिक रहा. गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में AQI 400 और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में 363 दर्ज किया गया. प्रदूषण के इन आंकड़ों के बीच प्रशासन की कार्रवाई को निर्माण गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More