दिवाली पर दिल्ली की एक कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 25 गाड़ियां मौजूद
दिवाली के दिन नजफगढ़ में कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई, जिसके बाद दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. फिलहाल आग पर काबू पाया जा रहा है.
Published: Nov 08, 2026, 06:02 PM IST
| Updated: Nov 08, 2026, 06:13 PM IST
दिल्ली के नजफगढ़ के नंगली सकरावती इलाके में दिवाली के दिन एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की खबर शाम करीब 4:22 बजे दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दिल्ली फायर सर्विस ने तुरंत कार्रवाई की और 25 फायर इंजन मौके पर भेजे.
दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू किया. दिल्ली दमकल विभाग के मुताबिक, अभी मौके पर कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है. किसी के हताहत होने या नुकसान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.
अधिक जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा.