SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नितिन नवीन के हाथों होगा दिल्ली के सबसे लंबे छठ घाट का उद्घाटन, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि शालीमार बाग के पास सिंघलपुर गांव में बने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा जा रहा है. इस घाट का उद्घाटन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे.

Written By Akanchha Singh
Published: Nov 12, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 12:23 PM IST
Image Credit: Social Media
Join

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है. यहां साफ पानी, रोशनी और दूसरी जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया गया है. इसका उद्घाटन BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन करेंगे. ये कार्यक्रम दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में सिंघलपुर गांव के पास होगा.

साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के दौरान मुनक नहर में साफ पानी की व्यवस्था की जाएगी. दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी इसके लिए हैदरपुर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से नहर में पानी छोड़ेंगे. ऐसे होने के बाद पूजो वाले लोगों को साफ पानी मिल सकेगा. इसके साथ ही नहर में पानी के बहाव भी लगातार बनाए रखने की कोशिश की जाएगी.

कितने किमी लंबा है घाट? 

सीएम रेखा गुप्ता के अनुसार, घाट की सबसे बड़ी खासियत इसकी लंबाई है. ये घाट 11 किमी तक फैला हुआ है. नहर के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां बनाई जा रही हैं. यहां पर सीमेंट की सड़कें भी तैयारी की जा रही हैं. इससे श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने और पूजा करने में आसानी होगी.
 
घाट पर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं.  इतना ही नहीं यहां पर कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जा रहा है. साथ ही शौचालय और टेंट की भी व्यवस्था होगी. यहां पर रात के समय रोशनी के लिए लाइटें भी लगाई जा रही हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए CCTV कैमरे भी लगाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ लोगों के बैठने के लिए बेंच लगी जा रही हैं. आसपास हरियाली बढ़ाने और इलाके को सुंदर बनाने का काम भी किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं

यहां पर क्या काम करवाया गया? 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि मुनक नहर के इस हिस्से की पहले सफाई की गई. यहां लंबे समय से कचरा, मलबा और झाड़ियां जमा थीं. सरकार ने सफाई अभियान चलाकर करीब 1,400 ट्रक कचरा और मलबा हटवाया. नहर के दोनों किनारों से अतिक्रमण भी हटाया गया. इसके अलावा इस एरिया को छठ के घाट के रूप में विकसित किया जाएगा. यहां पक्के रास्ते, सीढ़ियां और दूसरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- सुबह-सुबह गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES