SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंजाब में किसानों के खेतों में आधी रात को लगाई जा रही आग, कपिल मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप; AQI 1600 पार का दावा

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया कि पंजाब में कुछ लोग रात के अंधेरे में किसानों के खेतों में आग लगा रहे हैं. उन्होंने मालोट, अबोहर और संगरूर में AQI 1000 से ज्यादा पहुंचने का दावा करते हुए अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 04:34 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 04:52 PM IST
Image Credit: कपिल मिश्रा (X)
Join

दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने पंजाब में पराली जलाने और वायु प्रदूषण के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों ने उन्हें और दिल्ली सरकार के कई अन्य मंत्रियों को फोन कर खेतों में जानबूझकर आग लगाए जाने की शिकायत की है. किसान दीपावाली अपने परिवारों के साथ घर पर मना रहे थे, जबकि कुछ लोग रात के अंधेरे में उनके खेतों में आग लगाकर भाग रहे थे.

किसानों के खएत जलाने की शिकायतें मिली- कपिल मिश्रा
दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि शुरुआत में उन्हें किसानों की इन शिकायतों पर विश्वास नहीं हुआ. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कोई व्यक्ति अचानक खेतों में आग कैसे लगा सकता है. हालांकि, किसानों से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया गया.

पंजाब में AQI 1000 के पार का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने पंजाब के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के आंकड़ों का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह पांच बजे मालोट में  AQI 1,238 दर्ज किया गया. वहीं अबोहर में यह आंकड़ा 1,307 तक पहुंच गया था. मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह नगर संगरूर में भी सोमवार सुबह AQI 1,651 दर्ज किया गया है.

कपिल मिश्रा ने कहा कि बठिंडा, संगरूर और पंजाब के अन्य इलाकों से भी प्रदूषण को लेकर आंकड़े और जानकारियां सामने आई हैं. ये आंकड़े पंजाब में पराली जलाने की स्थिति और उसके संभावित प्रभाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं.

दीपावाली से पहले और बाद के प्रदूषण के आंकड़ों की तुलना 
कपिल मिश्रा ने दिल्ली में दीपावाली से पहले और बाद के प्रदूषण के आंकड़ों की तुलना करते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति पिछले वर्षों के मुकाबले बेहतर रही है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में दीपावाली से पहले और बाद के बीच प्रदूषण स्तर में 43.33% की बढ़ोतरी हुई थी. वहीं 2024 में यह वृद्धि करीब 10% रही.

उन्होंने कहा कि इस बार दीपावाली से पहले और बाद के प्रदूषण के आंकड़ों में 1.33% की कमी दर्ज की गई है. उन्होंने इसे पहली बार हुई ऐसी गिरावट बताया.

अरविंद केजरीवाल पर आरोप
उन्होंने विपक्ष खासकर अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में पराली जलाने के मुद्दे पर राजनीति की जा रही है. 7 नवंबर की शाम पंजाब में करीब 1,200 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं. तमाम चुनौतियों और कथित साजिशों के बावजूद सरकार की मेहनत और लोगों के सहयोग से प्रदूषण के स्तर में सुधार हुआ है.

ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद दिल्ली की हवा बनी 'जहरीली गैस, अक्षरधाम में AQI 840 तो द्वारका में 2700 पार पहुंचने का दावा

(Input: आईएएनएस)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES