SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

21 नवंबर से दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल लागू, पहली और आखिरी ट्रेन का समय बदला, यहां चेक कर लीजिए

दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर टाइमिंग को बदल दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, अब सुबह 7 बजे पहली ट्रेन चलेगी. जबकि, आखिर मेट्रो ट्रेन रात 10 बजे चलेगी.

Written By Shailendra
Published: Nov 20, 2026, 22:20 IST | Updated: Nov 20, 2026, 22:47 IST
Image Credit: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर बदला टाइमिंग (File-Photo)
Join

मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बड़ी जानकारी शेयर की है. दिल्ली मेट्रो शनिवार यानी 21 नवंबर 2026 से मैजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से दीपाली चौक तक आने वाले सेक्शन के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन का काम शुरू करेगी.

दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच मैजेंटा लाइन

इसी काम को आसान बनाने के लिए दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच मैजेंटा लाइन के ऑपरेशनल सेक्शन पर ट्रेन सर्विस कल से बदले हुए टाइमिंग पर चलेंगी.

दिल्ली मेट्रो मैजेंटा लाइन, बदला हुआ टाइमिंग

विवरणपुराना समयनया समय
पहली ट्रेनसुबह 6:00 बजेसुबह 7:00 बजे
आखिरी ट्रेनरात 11:00 बजेरात 10:00 बजे

सुरक्षित और अच्छे से करने में मदद

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने कहा कि ऑपरेटिंग टाइम में यह चेंज जरूरी सिस्टम इंटीग्रेशन एक्टिविटी को लेकर किया गया है, ताकि सुरक्षित और अच्छे से कार्य करने में सहायता मिले सके. उन्होंने आगे कि इंटीग्रेशन का काम पूरा होने के बाद सर्विस का रेगुलर शेड्यूल फिर से शुरू हो जाएगा. हालांकि, इसमें करीब लगभग एक महीने का वक्त लग सकता है.

प्रभावित मेट्रो सेक्शन

जानकारीविवरण
मेट्रो लाइनमैजेंटा लाइन
प्रभावित सेक्शनदीपाली चौक से मजलिस पार्क
बदलाव लागू21 नवंबर 2026 से
बदलाव का कारणसिस्टम इंटीग्रेशन का काम
काम पूरा होने का अनुमानलगभग एक महीना
नियमित सेवाकाम पूरा होने के बाद बहाल होगी

यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

  • पहली ट्रेन अब सुबह 7 बजे चलेगी.

  • आखिरी ट्रेन रात 10 बजे चलेगी.

  • अपनी यात्रा की योजना बनाएं, लेकिन बदले हुए समय के अनुसार

बदले हुए टाइमिंग पर ध्यान दें, उसी के अनुसार अपनी यात्रा की प्लानिंग करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) इस सेक्शन का इस्तेमाल करने वाले सभी यात्रियों को सलाह देता है कि वे बदले हुए टाइमिंग पर ध्यान दें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की प्लानिंग करें. बदले हुए ट्रेन टाइमिंग की जानकारी स्टेशनों पर भी दिखाई जाएगी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल के जरिए भी दी जाएगी.

 

अपनी यात्रा की योजना बनाएं, लेकिन बदले हुए समय के अनुसार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी. दिल्ली मेट्रो ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद है. वह इस दौरान अपने कीमती यात्रियों से सहयोग और समझ की उम्मीद करता है.

यह भी पढ़ें: इंद्रप्रस्थ से नई दिल्ली तक... सात बार बसी दिल्ली, पुराने किले में छिपे हैं हजारों साल पुराने इतिहास के निशान

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES