SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में बनेगा 89 KM का सबसे लंबा मेट्रो कॉरिडोर: 65 स्टेशन, कई बड़े इलाकों को मिलेगी कनेक्टिविटी

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर पर काम चल रहा है. इसके पूरा होने के बाद मैजेंटा लाइन की लंबाई करीब 89 किलोमीटर हो जाएगी और ये दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन बन जाएगी. ये लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक जाएगी और पूरे रूट पर करीब 65 स्टेशन होंगे.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 26, 2026, 10:20 AM IST | Updated: Sep 26, 2026, 11:16 AM IST
Join

Delhi News: दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक मेट्रो कॉरिडोर है. इस पर अभी फिलहाल काम चल रहा है. चौथे फेज के इस कॉरिडोर से मैजेंटा लाइन की लंबाई कुल 89 किमी हो जाएगी. इसके बाद ये पिंक लाइन को पछाड़ते हुए दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा रूट बन जाएगा. मैजेंटा लाइन विस्तार के बाद ये पूरी मेट्रो लाइन नोएडा के बॉटनिकल गार्डन से दिल्ली के इंद्रलोक तक चलेगी. इतने ही नहीं इस मेट्रो रूट पर 65 स्टेशन होंगे, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की किसी भी एक लाइन पर ये सबसे ज्यादा संख्या है. इस कॉरिडोर में ड्राइवरलेस मेट्रो चलेंगी. साथ ही केंद्रीय सचिवालय, सराय रोहिल्ला से लेकर झंडेवालान मंदिर, सेंट्रल विस्टा एरिया तक लंबी कनेक्टिविटी मिलेगी.  

कहां क्या काम चल रहा है 
इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के 12.4 किलोमीटर लंबा अंडरग्राउंड कॉरिडोर को हाली ही में केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है. सराय रोहिल्ला से शुरू ये रूट मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन है. इस समय दिल्ली मेट्रो ने 12.4 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर के लिए सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन पर डायाफ्राम वॉल बनाने का काम शुरू कर दिया है. इस मेट्रो स्टेशन से सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, झंडेवालान मंदिर, इंडिया गेट, अरुण जेटली स्टेडियम, कर्तव्य पथ और सेंट्रल विस्टा एरिया जैसे दिल्ली के अहम इलाके जुड़ जाएंगे.  

कौन से होंगे 10 स्टेशन? 
इस कॉरिडोर में कुल 10 स्टेशन सुझाया गया हैं, जो दिल्ली के कई मेन इलाकों, रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों और मौजूदा मेट्रो लाइनों को आपस में जोड़ेंगे. इस रूट का पहला स्टेशन इंद्रलोक होगा, जहां रेड और ग्रीन लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी, इसके बाद दया बस्ती और सराय रोहिल्ला स्टेशन होंगे, सराय रोहिल्ला स्टेशन से यात्रियों को रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी मिलेगी. चौथा स्टेशन अजमल खान पार्क और पांचवां झंडेवालान मंदिर होगा.

छठा स्टेशन नबी करीम होगा, जहां मैजेंटा लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा प्रस्तावित है. इसके बाद नई दिल्ली स्टेशन आएगा, जहां येलो लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के साथ कनेक्टिविटी के अलावा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच मिलेगी.

आठवां स्टेशन दिल्ली गेट होगा, जो एलएनजेपी अस्पताल के पास होगा और यहां वायलेट लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. इसके बाद दिल्ली सचिवालय-आईजी स्टेडियम स्टेशन और लास्ट स्टेशन इंद्रप्रस्थ होगा. इंद्रप्रस्थ स्टेशन पर यात्रियों को ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. इस तरह ये कॉरिडोर दिल्ली के मेन ट्रांजिट प्वाइंट्स को जोड़ते हुए यात्रियों को कई मौजूदा मेट्रो लाइनों और रेलवे स्टेशनों तक सीधी कनेक्टिविटी देने में मदद करेगा.

बनेगा ट्रिपल इंटरचेंज
मैजेंटा लाइन का विस्तार हो जाने के बाद सेंट्रल दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन की तस्वीर भी बदल जाएगी. अभी ये मेट्रो स्टेशन येलो लाइन और वायलेट लाइन के बीच एक जंक्शन है. मैजेंटा लाइन का नया विस्तार आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ और सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर तक हो जाएगा. इससे सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन येलो, वायलेट और मैजेंटा लाइन की कनेक्टिविटी देने वाला पहला ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन बन जाएगा.  इसका सीधा लाभ रोजाना सेंट्रल विस्टा और सरकारी विभागों के 60 हजार कर्मचारियों और दो लाख मेहमानों को होगा.                

इस रूट का उद्घाटन मार्च में किया गया
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 10 किलोमीटर लंबी मेट्रो रूट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने मार्च किया था. इस रूट पर पियर नंबर 340 के पास मेट्रो ट्रैक करीब 28.4 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है, जो दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सबसे ऊंचे ट्रैक पॉइंट्स में शामिल है. इस कॉरिडोर से मंगोलपुरी, भलस्वा, हैदरपुर और रोहिणी के लोगों को येलो, रेड और पिंक लाइन से आसान इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. इससे नोएडा और दक्षिण दिल्ली की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर भी आसान होगा.

दीपाली चौक से मजलिस पार्क मेट्रो रूट
दिल्ली मेट्रो के विस्तार के तहत दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक नया मेट्रो कॉरिडोर प्रस्तावित है. इस रूट पर कुल 7 प्रमुख स्टेशन होंगे. इनमें दीपाली चौक, मधुबन चौक-पीतमपुरा, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं. मधुबन चौक पर रेड लाइन और मजलिस पार्क पर पिंक लाइन से इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. वहीं हैदरपुर बादली मोड़ से समयपुर बादली रूट के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी. इससे पीतमपुरा, प्रशांत विहार, हैदरपुर और भलस्वा समेत आसपास के इलाकों की मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

पूरा प्रोजेक्ट कुल  29 किमी लंबा
दिल्ली मेट्रो फेज-4 का पूरा प्रोजेक्ट कुल  29 किमी लंबा है. वहीं इसमें कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक-मजलिस पार्क रूट तैयार हो चुके हैं. दूसरी तरफ मजलिस पार्क से आरके आश्रम और बीच काम चल रहा है. इस कॉरिडोर के सारे 22 स्टेशन होंगे.    

दिल्ली मेट्रो की 7 लाइनें इंटरकनेक्ट
नए मेट्रो कॉरिडोर से दिल्ली मेट्रो की 7 प्रमुख लाइनें आपस में जुड़ेंगी. यात्रियों को रेड, ब्लू, ग्रीन, येलो, पिंक, वायलेट और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी. इससे नोएडा के साथ नॉर्थ और वेस्ट दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर होगी. बॉटनिकल गार्डन से पीतमपुरा, आजादपुर और पुरानी दिल्ली की ओर सफर आसान होगा. बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से सड़क यातायात और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिल सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES