SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Protest के बीच दिल्ली में बाजार बंद होने से कितना हुआ नुकसान? व्यापारियों ने बताई अपनी परेशानी

CJP के विरोध प्रदर्शनों के बीच खान मार्केट, कनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन समेत दिल्ली के प्रमुख बाजार बंद रहे. इस बंदी से कारोबारियों ने नुकसान, किराये और कर्मचारियों की सैलरी को लेकर चिंता जताई. जानें कि आखिर एक दिन में कारोबारियों को कितना नुकसान हुआ.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 10, 2026, 03:31 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 03:47 PM IST
Image Credit: Protest के बीच दिल्ली में बाजार बंद होने से कितना हुआ नुकसान? (AI GENERATED IMAGE)
Join

Delhi Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और INDIA ब्लॉक के सदस्यों के विरोध प्रदर्शन के बीच खान मार्केट और कनॉट प्लेस समेत पूरे देश की राजधानी के बाजार शनिवार को बंद रहे. व्यापारियों ने बढ़ते नुकसान और प्रॉपर्टी को नुकसान के डर से चिंता जताई.

 खान मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा ने कहा कि व्यापारियों ने खुद ही बाजार बंद रखने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि हमने खुद ही इसे बंद रखने का फैसला किया. खान मार्केट उन पहले बाजारों में से है, जो तब प्रभावित होते हैं, जब प्रदर्शनकारियों को पास में ही रोक दिया जाता है जिससे दुकानों और प्रॉपर्टी को नुकसान का डर बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि खान मार्केट, कनॉट प्लेस और साउथ एक्सटेंशन जैसे बाजारों में दुकानें बंद रहने पर भी कारोबारियों को किराये और सैलरी सहित ज्यादा खर्चों का सामना करना पड़ता है.  

संजीव मेहरा ने कहा कि एक दिन के बंद होने से हर दुकान को 1-1.5 लाख रुपये का नुकसान हो सकता है. फल और किराने का सामान जैसे जल्दी खराब होने वाले सामान नुकसान को और बढ़ा देते हैं. मैं राजनीतिक पार्टियों से अपने तरीके पर फिर से सोचने और व्यस्त कमर्शियल इलाकों से दूर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह करता हूं.

वहीं खान मार्केट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज गोपाल खोसला ने कहा कि लगभग हर दिन होने वाले प्रोटेस्ट से ट्रेडर्स के लिए अपना बिजनेस चलाना मुश्किल हो रहा है. उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि लगभग हर दिन होने वाले प्रोटेस्ट से बिजनेस पर असर पड़ रहा है. बिजनेस चलाना, किराया देना और वर्कर्स का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है. खान मार्केट बंद है, क्योंकि दुकानदार हिंसा या अपनी दुकानों और गाड़ियों को नुकसान के डर से रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रशासन ने एक एडवाइजरी जारी की है कि तनाव बढ़ सकता है और मार्केट एसोसिएशन ने दुकानें खोलने का रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है.

इस बीच नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा कि कनॉट प्लेस मार्केट भी आज बंद है. अतुल भार्गव ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से प्रोटेस्ट से जुड़ी दिक्कतों से बिजनेस पर असर पड़ रहा है, कनॉट प्लेस के आसपास INDIA ब्लॉक के सदस्यों के प्रदर्शनों से सड़कें बंद हो गई हैं, ट्रैफिक जाम हो गया है और लोगों को परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा, आज स्थिति और गंभीर हो गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली. स्थिति के बिगड़ने की संभावना को देखते हुए अधिकारियों ने हमें बंद रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट के लिए जा रहे अरविंद केजरीवाल हिरासत में लिए गए, दिल्ली पुलिस का एक्शन

 (Input: ANI)

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES