SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की गई जान, 2 घायल

मंगोलपुरी में एक जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. इस दौरान चार लोगों की जान चली गई, जबकी दो लोग घयाल हो गए. इसके अलावा छह लोगों को अंदर से बाहर निकाला गया है.

Written By Akanchha Singh
Published: Oct 31, 2026, 06:26 AM IST | Updated: Oct 31, 2026, 06:33 AM IST
Image Credit: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग
Join

दिल्ली के मंगोलपुरी के फेज-1 में एक जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों तक मशक्कत की. अधिकारियों ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर से कुल 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया.

4 लोगों की मौत?

इन सभी 6 लोगों को इलाज के लिए तुरंत मंगोलपुरी के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल पहुंचने पर 4 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 2 लोगों का इलाज चल रहा है. फायर ऑफिसर ADO पारस कुमार ने बताया कि आग सबसे पहले बेसमेंट में लगी थी. उन्होंने कहा कि दमकलकर्मियों ने आग को बेसमेंट तक ही सीमित रखा, जिससे वह इमारत के बाकी हिस्सों में नहीं फैल पाई. फायर सर्विस को रात करीब 9:31-9:32 बजे मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. 6 लोगों को बाहर निकाला गया. लोगों को तुरंत संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया.

कितने लोगों को बाहर निकाला गया

पारस कुमार  ने आगे बताया कि ये एक जूता बनाने वाली फैक्ट्री है, जहां जूते बनाए और रखे जाते हैं. आग बेसमेंट में शुरू हुई थी, जिसे हमने वहीं रोक दिया ताकि वह आगे न फैले. भारी धुएं के कारण, हमने एक व्यक्ति को तीसरी मंजिल की सीढ़ियों से और 5 लोगों को चौथी मंजिल से सुरक्षित बाहर निकाला. आग पूरी तरह बुझा दी गई है और अभी कूलिंग-डाउन (ठंडा करने) की प्रक्रिया चल रही है.

DCP विक्रम सिंह ने क्या कहा? 

वहीं आउटर डिस्ट्रिक्ट के DCP विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक को समन जारी किया है. अधिकारी ने आगे कहा कि फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों की कुल संख्या का पता लगाने के लिए पुलिस ठेकेदार और वहां काम करने वाले मजदूरों से भी पूछताछ कर रही है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. आग बेसमेंट से शुरू हुई, जिसके बाद आग और धुआं ऊपर की ओर फैल गया. वहां काफी ज्यादा धुआं था. फैक्ट्री मालिक को बुलाया गया है. साथ ही हम ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रहे हैं, ताकि वहां मौजूद मजदूरों की कुल संख्या का पता लगाया जा सके.

(दिल्ली से अशोक कुमार की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Delhi में नशे में धुत बेटे ने अपने ही घर में लगाई आग, बुझाने पहुंची दमकल टीम पर फटा सिलेंडर

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES