App

छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से दौड़ेंगी 77 बसें

छठ महापर्व को देखते हुए दिल्ली और बिहार सरकार ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है. दोनों राज्यों ने मिलकर दिल्ली से बिहार के लिए 77 अंतरराज्यीय बसें शुरू की हैं. इन बसों में लोग कम किराये पर सफर कर सकेंगे. दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि छठ से पहले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है.

छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, आनंद विहार से दौड़ेंगी 77 बसें
Image Credit: दिल्ली से बिहार के लिए 77 अंतरराज्यीय बसें शुरू की हैं.

छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग तैयारी कर रहे हैं. दूसरे-दूसरे राज्यों से लोग अपने गांव-घरों के लिए जा रह हैं. ऐसे में दिल्ली से बिहार के बीच सरकार ने संयुक्त रूप से बसें चलाने का फैसला लिया है.   दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि छठ के त्योहार से पहले बिहार और दिल्ली की सरकार ने लोगों को किफायती किराये पर यात्रा की सुविधा देने के लिए 77 अंतरराज्यीय बसें शुरू कर दी है.

पहले ही मिल चुकी है मंजूरी

दिल्ली सरकार ने इस परियोजना की घोषणा पहले ही कर दी थी. इसके तहत दोनों राज्यों के बीच बस सेवा शुरू करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) को मंजूरी दे दी थी. दिल्ली में जो भी लोग रहते हैं, उनके लिए छठ पूजा का बहुत अधिक सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व है. सरकार ये सुनिश्चित करने के लिए बिहार के साथ मिलकर काम करने को प्रतिबद्ध है. यात्री सुरक्षित और किफायती दरों पर अपने घर जा सकें.

कितनी बसें चल रही हैं. 

इनमें वातानुकूलित और गैर-वातानुकूलित बसों के साथ-साथ स्लीपर बस और नॉर्मल बसों का भी ऑप्शन है. यहां तक की बसों के आधार पर यात्रियों को किराये में रियायतें भी दी जा रही हैं. शुरुआती व्यवस्था के तहत, आनंद विहार बस टर्मिनल से बिहार के पांस प्रमंडलों के लिए 77 बसें चलाई जा रही हैं. इस बसों में मुजफ्फरपुर के लिए 36, पटना के लिए 13, पूर्णिया के लिए 12, गयाजी के लिए 10 और दरभंगा के लिए छह बसें शामिल हैं.

यात्रियों से लिया जा सकता है रियायती किराया

वहीं परिवहन मंत्री का कहना है कि सफर करने वाले लोगों को राहत देने के लिए रियायती किराया लिया जा रहा है. इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रा की बढ़ती भीड़ को कम करना और अंतरराज्यीय सार्वजनिक परिवहन संपर्क को मजबूत करने के लिए दोनों सरकारों की साझा प्रतिबद्धता को दिखाना है. अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि इस पहल से न केवल यात्रियों को फायदा होगा, बल्कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) का राजस्व भी बढ़ेगा.  

उन्होंने आगे कहा कि इसमें केवल बीएस-6 मानक वाली पर्यावरण अनुकूल सीएनजी बसों और इलेक्ट्रिक बसों को ही अनुमति दी जाएगी. अधिकारियों ने साफ तौर पर कहा कि  समझौते के तहत दोनों राज्यों में जारी किए गए टिकटों को एक दूसरे राज्यों से भी मान्यता दी जाएगी. वहीं इस व्यवस्था को 10 साल तक वैध रखा जाएगा.

दिल्ली परिवहन विभाग ने पहले घोषणा की थी कि इन बसों के जरिए दिल्ली को बिहार के छह शहरों से जोड़ा जाएगा. इनमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, इन लंबे रूट पर लग्जरी वोल्वो बसें चलाई जाएंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More